scorecardresearch

नहीं चल रही है IRCTC की वेबसाइट, टिकट बुक ना होने से लोग परेशान, रेलवे ने जारी किया नया नंबर

IRCTC ने ट्वीट कर बताया कि तकनीकी कारणों से टिकटिंग सर्विस उपलब्ध नहीं है। हमारी तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है। जैसे ही तकनीकी समस्या ठीक हो जाएगी हम सूचित करेंगे। वेबसाइट खोलने पर डाउनटाइम मैसेज दिखाई दे रहा है। इसमें लिखा है- 'मेंटेनेंस एक्टिविटी के कारण ई-टिकटिंग सर्विस उपलब्ध नहीं है। बाद में कोशिश करें। कैंसिलेशन/फाइल टीडीआर के लिए, कृपया कस्टमर सर्विस नंबर पर कॉल करें।

Advertisement
IRCTC ने ट्वीट कर बताया कि तकनीकी कारणों से टिकटिंग सर्विस उपलब्ध नहीं है
IRCTC ने ट्वीट कर बताया कि तकनीकी कारणों से टिकटिंग सर्विस उपलब्ध नहीं है

IRCTC की वेबसाइट और ऐप दोनो ही डाउन हो गए हैं। लोगों को मंगलवार सुबह करीब 9 बजे से टिकट बुकिंग में परेशानी आ रही है। IRCTC ने ट्वीट कर बताया कि तकनीकी कारणों से टिकटिंग सर्विस उपलब्ध नहीं है। हमारी तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है। जैसे ही तकनीकी समस्या ठीक हो जाएगी हम सूचित करेंगे। वेबसाइट खोलने पर डाउनटाइम मैसेज दिखाई दे रहा है। इसमें लिखा है- 'मेंटेनेंस एक्टिविटी के कारण ई-टिकटिंग सर्विस उपलब्ध नहीं है। बाद में कोशिश करें। कैंसिलेशन/फाइल टीडीआर के लिए, कृपया कस्टमर सर्विस नंबर पर कॉल करें। 14646, 0755-6610661 और 0755-4090600 या etickets@irctc.co.in पर ई-मेल करें।

advertisement

Also Read: +92 नंबर की Whatsapp Call से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

IRCTC ने ये भी बताया कि फिलहाल के लिए टिकट अन्य B2C जैसे अमेजन, मेक माय ट्रिप आदि के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। IRCTC की वेबसाइट ऐसे समय में डाउन हुई है जो टाइम तत्काल बुकिंग के लिए रिजर्व होता है। एसी क्लास (2A/3A/CC/EC/3E) के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10:00 बजे और नॉन-एसी क्लास (SL/FC/2S) के लिए सुबह 11:00 बजे शुरू होती है। IRCTC की FY 2021-22 की रिपोर्ट के अनुसार IRCTC के जरिए रोजाना 11.44 लाख टिकटों की बुकिंग की जाती है। साल में 41 करोड़ से ज्यादा टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप के जरिए बुक किए गए। वहीं IRCTC पोर्टल पर 5 करोड़ से भी ज्यादा लोग रजिस्टर्ड हैं।

IRCTC ने ये भी बताया कि फिलहाल के लिए टिकट अन्य B2C जैसे अमेजन, मेक माय ट्रिप आदि के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं
IRCTC ने ये भी बताया कि फिलहाल के लिए टिकट अन्य B2C जैसे अमेजन, मेक माय ट्रिप आदि के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं