आर्टिकल 370 हटाने के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
केंद्र सरकार ने 2019 में जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को निरस्त कर दिया था। जिसके बाद ये याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई हैं।

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने को लेकर चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। केंद्र सरकार ने 2019 में जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को निरस्त कर दिया था। जिसके बाद ये याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई हैं।
5 जजों की बेंच करेगी मामले की सुनवाई
पांच जजों की संविधान पीठ आज इसकी सुनवाई करेगी। इस बेंच में भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, संजीव खन्ना, बीआर गवई और सूर्यकांत शामिल होंगे। संभावना जताई जा रही है कि कोर्ट इस बात की जांच करेगी कि क्या संसद जम्मू-कश्मीर के लोगों की सहमति के बिना आर्टिकल 370 को खत्म कर सकती थी और क्या इसका दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटना संवैधानिक था।
Also Read: Modi का मिडास टच - टेलीफोन बैंकिंग बंद हुई, अच्छी बैंकिंग शुरू हुई
सुनवाई से पहले केंद्र सरकार ने आर्टिकल 370 हटाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिकाओं पर सोमवार को जवाबी हलफनामा दाखिल किया। इस हलफनामें सरकार ने अपने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि जम्मू-कश्मीर बीते तीन दशकों से आतंकवाद की मार से जूझ रहा था और सरकार ने इसलिए 370 को हटाया था।
