scorecardresearch

1 July से लागू होगा HDFC-HDFC Bank का मर्जर, 13 जुलाई को डीलिस्ट होगी HDFC Ltd.

HDFC लिमिटेड और HDFC बैंक के विलय की तारीख का ऐलान हो गया है। 1 जुलाई से मर्जर लागू हो जाएगा। इसके पहले 30 जून को कामकाजी समय खत्म होने के बाद दोनों संस्थाओं की बोर्ड बैठक होगी। HDFC के वाइस चेयरमैन और CEO केकी मिस्त्री ने बताया कि HDFC लिमिटेड के शेयर 13 जुलाई को डीलिस्ट होंगे और इसमें ट्रेडिंग बंद हो जाएगी, इसके बाद HDFC बैंक की मर्ज एंटिटी की ट्रेडिंग 17 जुलाई, 2023 से शुरू होगी। एक शेयरहोल्डर जिसके पास HDFC Ltd के 25 शेयर हैं, उसे HDFC बैंक के 42 शेयर मिलेंगे, इसका मतलब मर्जर के बाद HDFC Ltd के मौजूदा शेयरहोल्डर्स बैंक में 41% हिस्सेदारी रखेंगे, जबकि दूसरी तरफ HDFC बैंक में 100% हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स की होगी।

Advertisement
1 जुलाई से लागू होगा HDFC-HDFC बैंक का मर्जर
1 जुलाई से लागू होगा HDFC-HDFC बैंक का मर्जर

HDFC Limited और HDFC Bank के विलय की तारीख का ऐलान हो गया है। 1 जुलाई से मर्जर लागू हो जाएगा। इसके पहले 30 जून को कामकाजी समय खत्म होने के बाद दोनों संस्थाओं की बोर्ड बैठक होगी। HDFC के वाइस चेयरमैन और CEO Keki Mistry ने बताया कि HDFC लिमिटेड के शेयर 13 जुलाई को डीलिस्ट होंगे और इसमें ट्रेडिंग बंद हो जाएगी, इसके बाद HDFC बैंक की मर्ज एंटिटी की ट्रेडिंग 17 जुलाई, 2023 से शुरू होगी। एक शेयरहोल्डर जिसके पास HDFC Ltd के 25 शेयर हैं, उसे HDFC बैंक के 42 शेयर मिलेंगे, इसका मतलब मर्जर के बाद HDFC Ltd के मौजूदा शेयरहोल्डर्स बैंक में 41% हिस्सेदारी रखेंगे, जबकि दूसरी तरफ HDFC बैंक में 100% हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स की होगी।

advertisement

Also Read: IIFL सिक्योरिटीज को SAT से मिली बड़ी राहत, नए ग्राहक जोड़ने के खिलाफ SEBI के आदेश पर लगाई रोक

जब मर्जर पूरा हो जाएगा तब HDFC बैंक के शेयर प्राइस को HDFC लिमिटेड के प्राइस को इनकॉर्पोरेट करने के लिए एडजस्ट किया जाएगा। एक बार जब HDFC Ltd-HDFC बैंक मर्जर प्रभाव हो जाएगा, एक रिकॉर्ड डेट या कट ऑफ डेट का ऐलान किया जाएगा, जिसमें HDFC बैंक के शेयरों को हासिल करने के लिए HDFC लिमिटेड शेयरहोल्डर्स की योग्यता तय की जाएगी। HDFC के चेयरमैन Deepak Parekh ने कहा कि मर्जर के लागू होने के बाद HDFC बैंक हर शाखा होम लोन बेच सकेंगी, जबकि पहले बैंक ऐसा नहीं कर रहे थ।  हमारा 4000 कर्मचारियों का एक छोटा सा ग्रुप है। हम लोग बैंक के अंदर ग्राहकों को केंद्र मानकर काम करने की संस्कृति को आगे बढ़ाएंगे, जो बैंक पहले हाउसिंग लोन में नहीं था, उसका कल्चर अलग होगा। हम 15 साल का लोन देते हैं, जबकि बैंक अबतक सिर्फ 12-18 महीने का लोन बांटते आया हैं। दीपक पारेख ने कहा कि हमको हर महीने 75,000 हाउसिंग लोन की एप्लीकेशन मिल रही है। एक बार जब बैंक की सभी शाखाएं लोन बांटना शुरू कर देंगी, ये आंकड़ा मजबूती के साथ बढ़ेगा। दीपक पारेख ने कहा कि हमें HDFC बैंक के CEO से आश्वासन मिला है, अंडर रिटायरमेंट उम्र वाले हमारे सभी कर्मचारियों को बैंक में शामिल किया जाएगा, उनकी सैलरी में किसी तरह की कोई कटौती नहीं होगी। हमारे ये कर्मचारी लोन बांटने के साथ-साथ कुछ और भी जिम्मेदारियां संभालेंगे। केकी मिस्त्री ने कहा कि हाउसिंग डिमांड मजबूती बनी रहेगी. भारत की डेमोग्राफी को देखते हुए, घरों की कीमतें पहले से ज्यादा अफोर्डेबल हुई हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हाउसिंग फाइनेंस की ग्रोथ रेट में मजबूती बनी रहेगी।

HDFC Limited और HDFC Bank के विलय की तारीख का ऐलान हो गया है, 1 जुलाई से मर्जर लागू हो जाएगा
HDFC Limited और HDFC Bank के विलय की तारीख का ऐलान हो गया है, 1 जुलाई से मर्जर लागू हो जाएगा