GST कलेक्शन में सरकार ने फिर मारी बाजी, चौथी बार 1.6 लाख करोड़ रुपये के पार
सरकार को एक बार फिर ताबरतोड़ GST कलेक्शन हुआ है। जून 2023 में सरकार को 1,61,497 करोड़ रुपये GST के रूप में मिले हैं। PIB के मुताबिक सालाना आधार पर GST कलेक्शन में 12% का इजाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष यानी FY23 GST कलेक्शन 1,44,616 करोड़ रुपये रहा था। मई में कुल GST कलेक्शन 1,57,090 करोड़ रुपये रहा था। ग्रॉस GST कलेक्शन चौथी बार 1.6 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा है, जबकि 7वीं बार ऐसा हुआ है कि GST कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार रहा है।

Also Read: Air India की हुई बड़ी डील, खरीदेगी 470 विमान
जारी आंकड़ों के मुताबिक FY2021-22 की पहली तिमाही के लिए औसत मंथली ग्रॉस GST कलेक्शन 1.10 लाख करोड़ रुपये है, जबकि FY2022-23 के लिए ये 1.51 लाख करोड़ रुपये और FY2023-24 के लिए 1.69 लाख करोड़ रुपये है। कुल GST कलेक्शन में से CGST का हिस्सा 31,013 करोड़ रुपये और SGST का हिस्सा 38,292 करोड़ रुपये और 80,292 करोड़ रुपये है, जबकि सेस 11,900 करोड़ रुपये हैं। इससे पहले अप्रैल में GST कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक पहुचा था। इस बार भी GST कलेक्शन के मामले में महाराष्ट्र के आसपास भी कोई नहीं है, जून में महाराष्ट्र का GST कलेक्शन सालाना आधार पर 17% बढ़कर 26,098.78 करोड़ रुपये रहा है। इसके बाद नंबर है कर्नाटक का, जिसका GST कलेक्शन 11,193.20 करोड़ रुपये रहा है, इसमें 27% की ग्रोथ दिखी है। फिर गुजरात जिसका GST कलेक्शन 10% बढ़कर 10,119.71 करोड़ रुपये रहा है। इसके बाद तमिलनाडु का 9,600.63 करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश का 8,104.15 करोड़ रुपये, हरियाणा का 7,988.18 करोड़ रुपये, पश्चिम बंगाल का 5,053.87 करोड़ रुपये GST कलेक्शन रहा है।