scorecardresearch

BCCI ने 2018-22 के दौरान कमाए 27,411 करोड़ रुपये

हाल ही में बीसीसीआई ने कंपनियों से अपने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों के मीडिया अधिकारों के लिए बोली लगाने को कहा था। फिलहाल बीसीसीआई के पास तीन स्पोन्सर्स हैं जिसमें डिज़्नी स्टार, वायाकॉम18 और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क शामिल हैं।

Advertisement
BCCI ने 2018-22 के दौरान कमाए 27,411 करोड़ रुपये
BCCI ने 2018-22 के दौरान कमाए 27,411 करोड़ रुपये

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की कमाई लगातार बढ़ रही है। बोर्ड ने 2018 से 2022 के दौरान बंपर कमाई की है। खुद वित्त राज्य मंत्री Pankaj Chaudhary ने राज्यसभा में ये जानकारी दी है। (BCCI) ने पिछले पांच वित्तीय वर्षों (FY18-FY22) में 27,411 करोड़ रुपये का रेवेन्यु दर्ज किया है। ये सवाल शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद Anil Desai ने एक सवाल उठाया था जिसमें पूछा गया था कि क्या Narendra Modi के नेतृत्व वाली सरकार को पता था कि बीसीसीआई विश्व स्तर पर दूसरा सबसे धनी खेल संगठन है। देसाई ने सरकार से पिछले पांच वर्षों में बीसीसीआई की आय, व्यय और कर विवरण साझा करने का अनुरोध किया था। प्रश्न का उत्तर देते हुए, चौधरी ने कहा कि केंद्र वैश्विक स्तर पर खेल निकायों की वित्तीय स्थिति के बारे में डेटा नहीं रखता है। लेकिन फिर भी उन्होंने बोर्ड के आंकड़े राज्यसभा में साझा किए है। 

advertisement

Also Read: इतने सस्ते में Mukesh Ambani ने क्यों बेचा अपना घर ?

उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए आयकर में 1,159 करोड़ रुपये का भुगतान किया। वित्तीय वर्ष 2020-21 में, बीसीसीआई ने आयकर में 844.92 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जो 2019-20 में भुगतान किए गए 882.29 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है। वित्त वर्ष 2019 में, बोर्ड ने कर के रूप में 815.08 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जो 2017 में भुगतान किए गए 596.63 करोड़ रुपये से अधिक है।हाल ही में बीसीसीआई ने कंपनियों से अपने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों के मीडिया अधिकारों के लिए बोली लगाने को कहा था। फिलहाल बीसीसीआई के पास तीन स्पोन्सर्स हैं जिसमें डिज़्नी स्टार, वायाकॉम18 और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क शामिल हैं। 

वित्तीय वर्ष 2020-21 में, बीसीसीआई ने आयकर में 844.92 करोड़ रुपये का भुगतान किया
वित्तीय वर्ष 2020-21 में, बीसीसीआई ने आयकर में 844.92 करोड़ रुपये का भुगतान किया