scorecardresearch

Abu Dhabi की कंपनी करेगी Adani Green में निवेश

कंपनी का निवेश पॉवर जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन पर है। इसके अलावा यह तेल और गैस की भी सप्लाई करती है। इसकी संपत्ति यूएई, सउदी अरब, कनाडा, घाना, इंडिया, इराक, मोरक्को, ओमान, नीदरलैंड, यूके और अमेरिका में फैली हुई है।

Advertisement
 TAQA अदाणी ग्रीन में करीब 1.5 से 2.5 अरब डॉलर के बीच निवेश करेगी
TAQA अदाणी ग्रीन में करीब 1.5 से 2.5 अरब डॉलर के बीच निवेश करेगी

 UAE की कंपनी Abu Dhabi National Energy Company यानि TAQA Adani Green में करीब 1.5 से 2.5 अरब डॉलर के बीच निवेश करेगी। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक,  अदाणी ट्रांसमिशन और TAQA में पहले से ही अच्छा तालमेल है और TAQA और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करने के बारे में सोच रहे हैं। TAQA कंपनी में मार्केट और प्रमोटर्स से कंपनी में 19.9 फीसदी की हिस्सेदारी लेना चाहता है। मौजूदा समय में अदाणी ग्रीन सॉल्यूशन की वैल्यू प्रमोटर्स के 68.28 फीसदी हिस्सेदारी के साथ 91 हजार 660 करोड़ रुपये है। ऐसे में अबू धाबी फर्म मौजूदा प्राइस और 18,240 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन के साथ 20 फीसदी हिस्सेदारी लेना चाहता है। गुरुवार को अडानी ग्रीन एनर्जी का स्टॉक 821 रुपये प्रति शेयर के प्राइस पर बंद हुआ था। 

advertisement

Also Read: HDFC Bank Group ने Gujarat के Gift City में काम शुरू किया

यह कंपनी 2005 में स्थापित की गई थी, जो अरब देश में एनर्जी सप्लाई करती है। इस कंपनी का निवेश पॉवर जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन पर है। इसके अलावा यह तेल और गैस की भी सप्लाई करती है। इसकी संपत्ति यूएई, सउदी अरब, कनाडा, घाना, इंडिया, इराक, मोरक्को, ओमान, नीदरलैंड, यूके और अमेरिका में फैली हुई है।

कंपनी 2005 में स्थापित की गई थी, जो अरब देश में एनर्जी सप्लाई करती है
कंपनी 2005 में स्थापित की गई थी, जो अरब देश में एनर्जी सप्लाई करती है

भारत के Tamil Nadu में इस कंपनी के पास 250 मेगावाट वाला थर्मल पावर प्लांट है। यह राज्य की बिजली उत्पादन और वितरण कंपनी तमिलनाडु जेनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन को बिजली पैदा करती है और बेचती है। 

Also Read: भारत में बनने वाले iPhone 15 दुनियाभर में मचाएंगे धूम