scorecardresearch
Advertisement

CM Yogi: 70 साल में लगीं 14 हजार फैक्ट्रियां, अब यूपी में हर साल लग रहीं 2 हजार फैक्ट्रियां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास को लेकर कई अहम आंकड़े साझा किए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद करीब 70 वर्षों में यूपी में केवल 14 हजार फैक्ट्रियां लगी थीं, जबकि अब हर साल लगभग 2 हजार फैक्ट्रियां स्थापित हो रही हैं। सीएम योगी के मुताबिक, प्रदेश में फैक्ट्रियों की संख्या 35 हजार से अधिक हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि देश के कुल मोबाइल उत्पादन में यूपी की हिस्सेदारी 55 फीसदी और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट उत्पादन में 60 फीसदी है। उन्होंने डेटा सेंटर, इलेक्ट्रिक व्हीकल और सेमीकंडक्टर सेक्टर की संभावनाओं पर भी बात की।