Newsटेक्नोलॉजीPhotos11,000mAh बैटरी और 1.2 KM तक दूरी नापने वाला लेजर! इस स्मार्टफोन के फीचर्स कर देंगे हैरान
Advertisement
11,000mAh बैटरी और 1.2 KM तक दूरी नापने वाला लेजर! इस स्मार्टफोन के फीचर्स कर देंगे हैरान
स्मार्टफोन में शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी तो आपने देखी होगी, लेकिन क्या कभी ऐसा फोन देखा है जो लेजर से दूरियां भी नाप सके? Ulefone Armor 35 Pro अपने अनोखे फीचर्स की वजह से चर्चा में है। इसमें 11,000mAh की बैटरी, नाइट विजन कैमरा और कई खास सुविधाएं मिलती हैं। जानिए इस फोन की पांच बड़ी खूबियां और भारत में इसकी उपलब्धता।
UPDATED: Nov 25, 2026 15:41 IST

1/5
बैटरी ऐसी कि चार्जर की टेंशन खत्म!
Ulefone Armor 35 Pro में 11,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में यह फोन पांच दिनों से ज्यादा चल सकता है। ट्रैवल करने वालों और आउटडोर काम करने वाले लोगों के लिए यह खास फीचर साबित हो सकता है, क्योंकि बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
advertisement
advertisement

5/5
भारत में कब आएगा यह अनोखा स्मार्टफोन?
Ulefone Armor 35 Pro अपने खास फीचर्स की वजह से चर्चा में है, लेकिन फिलहाल इसे भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है। भारतीय ग्राहक इसे विदेश से मंगवा सकते हैं। हालांकि, खरीदने से पहले वारंटी, शिपिंग चार्ज और भारतीय मोबाइल नेटवर्क के साथ इसकी कम्पैटिबिलिटी जरूर जांचनी चाहिए।




