scorecardresearch

त्योहारों से पहले सस्ता हुआ खाने का तेल! सोया-पाम से लेकर सनफ्लावर ऑयल पर सरकार ने घटाई ड्यूटी

सरकार ने बुधवार देर रात क्रूड और रिफाइंड पाम ऑयल, सोया ऑयल और सनफ्लावर ऑयल पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में कटौती की है। नई दरें आज गुरुवार आधी रात से लागू होंगी।

Advertisement
AI Generated Image

त्योहारी सीजन से पहले सरकार ने एडिबल ऑयल की कीमतों को काबू में रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने बुधवार देर रात क्रूड और रिफाइंड पाम ऑयल, सोया ऑयल और सनफ्लावर ऑयल पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में कटौती की है। नई दरें आज गुरुवार आधी रात से लागू होंगी।

advertisement

क्रूड सोया और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

सरकार ने क्रूड सोयाबीन ऑयल और क्रूड पाम ऑयल पर बेसिक कस्टम्स ड्यूटी को 10% से घटाकर 5% कर दिया है। यानी इन दोनों तरह के कच्चे खाद्य तेलों के आयात पर अब पहले के मुकाबले कम ड्यूटी देनी होगी।

क्रूड सनफ्लावर ऑयल पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म

सरकार ने क्रूड सनफ्लावर ऑयल को लेकर भी बड़ा फैसला किया है। इस पर पहले 10% बेसिक कस्टम्स ड्यूटी लगती थी, जिसे अब पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इसका मतलब है कि क्रूड सनफ्लावर ऑयल के आयात पर अब बेसिक इंपोर्ट ड्यूटी 0 होगी।

रिफाइंड सोया और पाम ऑयल पर भी राहत

रिफाइंड एडिबल ऑयल पर भी सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी घटाई है। रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और रिफाइंड पाम ऑयल पर इंपोर्ट ड्यूटी को 32.5% से घटाकर 27.5% कर दिया गया है।

रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल की ड्यूटी 22.5%

रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल पर इंपोर्ट ड्यूटी में और बड़ी कटौती की गई है। इसकी ड्यूटी 32.5% से घटाकर 22.5% कर दी गई है। यानी इस तेल के आयात पर पहले के मुकाबले 10 प्रतिशत अंक कम ड्यूटी लगेगी।

आज आधी रात से लागू होंगी नई दरें

सरकार की ओर से जारी गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक, एडिबल ऑयल पर बदली गई इंपोर्ट ड्यूटी की दरें गुरुवार से प्रभावी होंगी। सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है जब देश में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है और खाना पकाने वाले तेल की कीमतों पर नजर बनी हुई है।

भारत अपनी जरूरत का 60% से ज्यादा खाद्य तेल करता है आयात

भारत घरेलू खाना पकाने वाले तेल की जरूरत पूरी करने के लिए आयात पर काफी निर्भर है। देश अपनी कुल घरेलू कुकिंग ऑयल जरूरत का 60% से ज्यादा हिस्सा आयात करता है।

भारत मुख्य रूप से इंडोनेशिया और मलेशिया से पाम ऑयल, ब्राजील और अर्जेंटीना से सोया ऑयल तथा रूस और यूक्रेन से सनफ्लावर ऑयल आयात करता है। सरकार की नई इंपोर्ट ड्यूटी व्यवस्था का मकसद एडिबल ऑयल की उपलब्धता और कीमतों को ध्यान में रखते हुए राहत देना है।

advertisement