scorecardresearch

दिवाली के बाद सोने में लौटी चमक! चांदी भी ₹1.88 लाख के पार, एक्सपर्ट ने दिए फ्रेश टारगेट

दिवाली के अगले ही दिन सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। MCX पर सोना ₹1.43 लाख और चांदी ₹1.88 लाख के पार पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव चढ़े हैं। जानिए इस तेजी की वजह और एक्सपर्ट के अगले टारगेट।

Advertisement

दिवाली के ठीक एक दिन बाद सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $4,100 प्रति औंस के पार पहुंच गया, जबकि चांदी भी $53 प्रति औंस के ऊपर कारोबार करती दिखी। पिछले कुछ समय से उतार-चढ़ाव के बीच अब कीमती धातुओं की कीमतों में रिकवरी देखने को मिल रही है।

advertisement

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, महंगाई की चिंता कम होने और केंद्रीय बैंकों की लगातार Gold Buying ने इस तेजी को सहारा दिया है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में Spot Gold 1.6% चढ़कर $4,129.69 प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाले US Gold Futures में भी 1.6% की तेजी आई और भाव $4,139 प्रति औंस हो गया। चांदी 2% से ज्यादा उछलकर करीब $53.07 प्रति औंस पर पहुंच गई।

MCX पर सोना-चांदी कितने महंगे हुए?

घरेलू बाजार यानी Multi Commodity Exchange (MCX) पर सोना 0.84% की बढ़त के साथ ₹1,43,750 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी की कीमत 1.62% बढ़कर ₹1,88,102 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

भारतीय रुपये में मजबूती से सोने के आयात की लागत कम हुई है। इससे घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी कुछ हद तक सीमित रही।

Gold-Silver Price में तेजी की वजह क्या है?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर आगे हमले की संभावना कम बताने और बातचीत जारी रहने के संकेतों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई। तेल सस्ता होने से महंगाई का दबाव कम हो सकता है। इससे ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बने रहने की आशंका भी घट सकती है, जो सोने जैसी बिना ब्याज वाली संपत्तियों के लिए सकारात्मक है।

हालांकि, अमेरिकी रोजगार के मजबूत आंकड़ों ने तस्वीर थोड़ी बदल दी है। अक्टूबर में बेरोजगारी दर घटकर 4.1% पर आ गई। वहीं, दिसंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना करीब 79% आंकी जा रही है।
इसके अलावा, चीन के केंद्रीय बैंक ने लगातार 24वें महीने सोने की खरीदारी जारी रखी। इससे उसका गोल्ड रिजर्व बढ़कर 78.3 मिलियन औंस हो गया है।

Gold-Silver Price Outlook

Kedia Advisory के Senior Research Head अमित गुप्ता के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और महंगाई की चिंताओं में कमी से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है। हालांकि, अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़ों ने दिसंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों को बढ़ाया है। दूसरी ओर, चीन के केंद्रीय बैंक की लगातार सोने की खरीदारी भी कीमतों को सहारा दे रही है।

advertisement

Gold और Silver के अगले टारगेट क्या है?

एक्सपर्ट अमित गुप्ता के मुताबिक, अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $4,080 के ऊपर बना रहता है, तो यह $4,160 से $4,220 प्रति औंस तक पहुंच सकता है। MCX पर सोने का अगला टारगेट ₹1,44,500 से ₹1,46,000 प्रति 10 ग्राम है।

वहीं, चांदी अगर $50 के ऊपर टिकती है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत $55 से $58 प्रति औंस तक जा सकती है। MCX पर चांदी के लिए ₹1,90,000 से ₹1,94,000 प्रति किलोग्राम का टारगेट दिया गया है।