scorecardresearch

भारत में तेज डिलीवरी कारोबार बढ़ाएगा Amazon, 2030 तक ₹3 अरब डॉलर निवेश का प्लान

भारत के तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स बाजार में Amazon बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 2030 तक इस सेक्टर में करीब 3 अरब डॉलर निवेश कर सकती है। Amazon का फोकस छोटे वेयरहाउस, रोजमर्रा के सामान की डिलीवरी और AI आधारित इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम को मजबूत करने पर रहेगा।

Advertisement
Amazon का क्विक कॉमर्स प्लान
Amazon का क्विक कॉमर्स प्लान

In Short

  • Amazon क्विक कॉमर्स में 2030 तक $3 अरब निवेश कर सकता है।
  • कंपनी छोटे वेयरहाउस और तेज डिलीवरी नेटवर्क बढ़ाएगी।
  • AI और इन्वेंट्री मैनेजमेंट पर भी होगा फोकस।

भारत के तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स सेक्टर में Amazon अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रहा है। ब्लूमबर्ग के रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी भारत में क्विक कॉमर्स कारोबार को बढ़ाने के लिए 2027 के अंत तक करीब 1 अरब डॉलर और 2030 तक अतिरिक्त 2 अरब डॉलर निवेश करने की योजना बना रही है। इस तरह कंपनी का कुल संभावित निवेश करीब 3 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

advertisement

छोटे वेयरहाउस और तेज डिलीवरी नेटवर्क पर फोकस

ब्लूमबर्ग के मुताबिक अमेजन की योजना अपने क्विक कॉमर्स नेटवर्क को मजबूत करने के लिए छोटे-छोटे पड़ोस आधारित वेयरहाउस बनाने की है। इन वेयरहाउस के जरिए कंपनी ग्राहकों तक रोजमर्रा की जरूरतों का सामान तेजी से पहुंचाने की क्षमता बढ़ाना चाहती है।

क्विक कॉमर्स मॉडल में ग्राहकों को कम समय में सामान की डिलीवरी करने का लक्ष्य होता है। अमेजन अब इस सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीक पर निवेश करने की तैयारी कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का फोकस रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों और बार-बार होने वाले ऑर्डर्स पर रहेगा। इसमें किराना और घरेलू जरूरतों से जुड़े सामान शामिल हो सकते हैं।

AI और इन्वेंट्री मैनेजमेंट में बढ़ेगा इस्तेमाल

अमेजन इस निवेश का एक हिस्सा तकनीकी सुधारों पर भी खर्च कर सकता है। कंपनी इन्वेंट्री मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर को बेहतर बनाने और डिमांड का अनुमान लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बढ़ाने की योजना बना रही है।

AI की मदद से कंपनी यह समझने की कोशिश करेगी कि किस इलाके में किस सामान की कितनी मांग हो सकती है। इससे स्टॉक मैनेजमेंट बेहतर करने और डिलीवरी प्रक्रिया को ज्यादा प्रभावी बनाने में मदद मिल सकती है।

क्विक कॉमर्स बाजार में बढ़ रही कंपीटिशन

भारत में क्विक कॉमर्स सेक्टर में कई कंपनियां तेजी से विस्तार कर रही हैं। Blinkit, Zepto और Swiggy Instamart जैसी कंपनियां पहले से इस बाजार में सक्रिय हैं। ऐसे में Amazon का यह निवेश इस तेजी से बढ़ते सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकता है।

हालांकि, अमेजन ने इस संभावित निवेश राशि को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। कंपनी की ओर से इस योजना की पुष्टि नहीं की गई है।

क्विक कॉमर्स बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनियां अब सिर्फ डिलीवरी स्पीड पर नहीं, बल्कि बेहतर लॉजिस्टिक्स, तकनीक और ग्राहक अनुभव पर भी ध्यान दे रही हैं। अमेजन का प्रस्तावित निवेश इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।