NewsऑटोVideoHero की नई Flex Fuel Bike से बदलेगी तस्वीर? गडकरी ने गिनाए किसानों, युवाओं और अर्थव्यवस्था के फायदे
Advertisement
Hero की नई Flex Fuel Bike से बदलेगी तस्वीर? गडकरी ने गिनाए किसानों, युवाओं और अर्थव्यवस्था के फायदे
नई दिल्ली,UPDATED: Jun 4, 2026 13:57 IST
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल को लॉन्च कर देश को आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा तोहफा दिया है। गडकरी ने कहा कि भारत फिलहाल 87% फॉसिल फ्यूल के लिए विदेशों पर निर्भर है, जिससे देश का ₹23 लाख करोड़ बाहर जाता है। हीरो की यह नई 'फ्लेक्स-इंजन' तकनीक पेट्रोल और एथेनॉल दोनों पर चल सकती है। इंडियन ऑयल देश भर में एथेनॉल पंप लगा रहा है, जिससे पेट्रोल की खपत घटेगी। यह ग्रीन फ्यूल न सिर्फ प्रदूषण कम करेगा, बल्कि इससे होने वाली कमाई सीधे देश के किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी।
