scorecardresearch
Advertisement

ऑटो सेक्टर से जुड़े लोगों के चेहरों पर आई 'मुस्कुराहट'!

ऑटो सेक्टर में लगातार छह महीने की गिरावट के बाद वाहन निर्माता कंपनियों में खुशी का माहौल है। इसकी वजह है त्योहारी सीजन में बिक्री में आया उछाल। पिछले साल के मुकाबले इस साल नवरात्र, दशहरा और धनतेरस पर वाहन निर्माता कंपनियों की बिक्री में पांच से सात फीसदी का उछाल आया है।