scorecardresearch
Advertisement

ग्राहकों को खूब पसंद आ रही नई Baleno, मारुति सुजुकी को फेस्टिव सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद

नई Baleno को ग्राहकों से मिल रहे रिस्पॉन्स पर Maruti Suzuki काफी उत्साहित है। कंपनी के सीनियर ED पार्थो बनर्जी ने कहा कि प्रीमियम हैचबैक की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और आने वाले फेस्टिव सीजन में भी बिक्री मजबूत रहने की उम्मीद है। उन्होंने इंडस्ट्री के करीब 10% बढ़ने और Maruti के मार्केट शेयर बढ़ाने की उम्मीद जताई। नई Baleno में Level 2 ADAS भी दिया गया है।