scorecardresearch
Advertisement

E20 पर केजरीवाल का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- Brazil को 55 साल लगे, भारत में 3 साल में हुआ बदलाव

E20 Fuel को लेकर अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने Japan USA और Brazil का उदाहरण देते हुए दावा किया कि ethanol आधारित fuel को लागू करने में दूसरे देशों ने लंबा समय लिया। केजरीवाल के मुताबिक Brazil में E5 से E20 तक पहुंचने में करीब 55 साल लगे जबकि भारत में बदलाव बहुत तेजी से किया गया। उन्होंने कहा कि ethanol blended fuel के लिए oil tankers petrol pump storage tanks और गाड़ियों के engines तक में बदलाव की जरूरत होती है। केजरीवाल ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी तैयारी भारत में कुछ ही वर्षों में कैसे पूरी की गई।