Volkswagen India में बड़ा बदलाव, 12% कर्मचारियों पर असर? कंपनी क्यों कर रही है ये Reset Plan
Volkswagen India अपने कारोबार को नए दौर के लिए तैयार कर रही है। कंपनी 2027 तक चलने वाले restructuring programme के तहत करीब 12% workforce में बदलाव कर सकती है। यह कदम लागत घटाने और नई Electric Vehicle रणनीति के लिए उठाया जा रहा है। हालांकि कंपनी भारत में अपनी engineering, manufacturing और export क्षमता को बढ़ाने की बात भी कर रही है।

In Short
- Volkswagen India के restructuring plan से करीब 12% workforce प्रभावित होने की रिपोर्ट
- कंपनी EV और नई पीढ़ी की गाड़ियों के लिए लागत कम करने की तैयारी में
- JSW Group के साथ ownership बदलाव की संभावनाओं पर भी नजर
भारत में दो दशक से मौजूद Volkswagen अब अपने कारोबार को नए सिरे से तैयार करने में जुटी है। जर्मनी की इस दिग्गज कार कंपनी की भारतीय यूनिट Skoda Auto Volkswagen India अगले कुछ सालों में अपनी लागत कम करने और नए निवेश के लिए खुद को तैयार करने की योजना पर काम कर रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के इस तीन साल के restructuring programme का असर करीब 12% कर्मचारियों पर पड़ सकता है। यह बदलाव 2027 तक चरणों में लागू किए जाने की उम्मीद है और इससे कुछ सौ white-collar और shop-floor कर्मचारियों पर असर पड़ सकता है।
आखिर क्यों बदल रही है Volkswagen अपनी रणनीति?
Volkswagen का यह कदम सिर्फ कर्मचारियों की संख्या घटाने तक सीमित नहीं है। कंपनी भारत में अगले निवेश दौर से पहले अपने खर्च को कम करना चाहती है।
दरअसल भारतीय कार बाजार में Volkswagen और Skoda को Maruti Suzuki, Hyundai, Tata Motors और Mahindra जैसी कंपनियों से कड़ी चुनौती मिल रही है। SUV और Electric Vehicle सेगमेंट तेजी से बदल रहा है और कंपनी अब ज्यादा मजबूत स्थिति के साथ आगे बढ़ना चाहती है।
EV और नई कारों पर नजर
कंपनी का फोकस आने वाले समय में नई पीढ़ी की गाड़ियों और Electric Vehicle मॉडल लॉन्च करने पर है। इसके लिए Volkswagen एक ज्यादा मजबूत और कम लागत वाले ऑपरेशन मॉडल के साथ आगे बढ़ना चाहती है।
Skoda Auto Volkswagen India के MD और CEO पीयूष अरोड़ा ने कहा कि कंपनी अपने भारतीय कारोबार में ऑपरेशन को बेहतर और ज्यादा प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत Volkswagen के लिए एक महत्वपूर्ण Manufacturing, Engineering और Export Hub बना रहेगा।
भारत में Ownership बदलाव की भी चर्चा
Volkswagen India में बदलाव ऐसे समय हो रहे हैं जब कंपनी अपने भारतीय कारोबार की Ownership Structure में भी बदलाव पर विचार कर रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार Sajjan Jindal के नेतृत्व वाला JSW Group Volkswagen India में बड़ी हिस्सेदारी लेने की संभावनाओं पर काम कर रहा है। इससे कंपनी को नए निवेश और विस्तार के लिए अतिरिक्त पूंजी मिल सकती है।
Global स्तर पर भी चल रहा Cost Cut
Volkswagen सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लागत घटाने की कोशिश कर रही है। कंपनी की Global Restructuring Plan में बड़ी संख्या में नौकरियों में कटौती, मॉडल पोर्टफोलियो कम करने और खर्च घटाने जैसे कदम शामिल हैं।
भारत में यह बदलाव कंपनी के अगले दौर की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है, जहां लक्ष्य कम लागत के साथ Electric और नई तकनीक वाली गाड़ियों की दौड़ में आगे बढ़ना है।

