scorecardresearch

Tata Nexon को Global NCAP Crash Test में 5 - स्टार रेटिंग

टाटा मोटर्स अपनी सबसे पॉपुलर कार नेक्सॉन का फेसलिफ्ट वर्जन सितंबर-2023 में लॉन्च किया था। कार में 60 से ज्यादा कनेक्टिंग फीचर्स दिए गए हैं।

Advertisement
Tata Nexon ने NCAP में एक बार फिर से 5-स्टार रेटिंग हासिल की है
Tata Nexon ने NCAP में एक बार फिर से 5-स्टार रेटिंग हासिल की है

Tata Nexon ने NCAP में एक बार फिर से 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। कॉम्पैक्ट SUV ने इससे पहले 2018 में ग्लोबल NCAP में 5-स्टार रेटिंग हासिल की थी। इस बार कार का क्रैश टेस्ट एजेंसी के 2022 में बनाए गए नए नॉर्म्स के अनुसार किया गया, जो पहले से और ज्यादा कड़े हैं। नए क्रैश टेस्ट में ICE-पावर्ड नेक्सन ने एडल्ट सेफ्टी के लिए 34 में से 32.22 पॉइंट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 44.52 पॉइंट हासिल किए, इस तरह दोनों कैटेगिरी में 5-स्टार का स्कोर हासिल किया। कंपनी की ओर ग्लोबल NCAP में भेजा गया ये आखिरी बेच था, जिसमें नेक्सॉन, हैरियर और सफारी का टेस्ट शामिल था। GNCAP का कहना है कि फ्रंट इफेक्ट में नेक्सॉन फेसलिफ्ट ने सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा दी। ड्राइवर और पैसेंजर की चेस्ट को पर्याप्त सेफ्टी मिली, जबकि घुटनों को अच्छी सुरक्षा मिली। फुटवेल क्षेत्र को स्थिर आंका गया और शरीर की एड़ी को स्थिर आंका गया और यह आगे के वेट को झेलने में सक्षम है। बाल ऑक्युपेंट सेफ्टी में 3 वर्षीय और 18 महीने की डमी को रखा गया था। GNCAP ने कहा कि नेक्सन ने फ्रंट इम्पैक्ट परीक्षणों में लगभग पूरी सेफ्टी दी और फुल साइड इम्पैक्ट सेफ्टी दी। 

advertisement

Also Read: Maruti Suzuki लाएगी Flying Car, 2025 में आएगा पहला मॉडल, घर की छत से ही टेक-ऑफ और लैंडिंग होगी

टेस्टेड मॉडल में 6 एयरबैग, ABS और EBD जैसे सेफ्टी फीचर्स

टेस्ट किया गया मॉडल 6 एयरबैग, ESC, EBD के साथ ABS, सीटबेल्ट रिमाइंडर और ISOFIX माउंट जैसी सेफ्टी फीचर्स से लैस था। अन्य सेफ्टी फीचर्स में ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, 360-डिग्री सराउंड कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग IRVM और कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ फॉग लैंप शामिल हैं।

60 से ज्यादा कनेक्टिंग फीचर्स के साथ 8.10 लाख शुरुआती कीमत

टाटा मोटर्स अपनी सबसे पॉपुलर कार नेक्सॉन का फेसलिफ्ट वर्जन सितंबर-2023 में लॉन्च किया था। कार में 60 से ज्यादा कनेक्टिंग फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें कंफर्ट और सेफ्टी के एडवांस्ड फीचर जोड़े गए हैं। सब-4 मीटर SUV चार ट्रिम ऑप्शन- स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और फियरलेस के साथ आती है। टाटा नेक्सॉन की एक्स-शोरूम कीमत 8.10 लाख रुपए से शुरू होती है, जो टॉप वैरिएंट में 14.74 रुपए तक जाती है। भारत में SUV का मुकाबला किआ सोनेट, मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा XUV300, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से है।