Skoda ने पेश कीं 3 नई सेडान, Slavia Facelift में नए फीचर्स और Superb में लौटेगा डीजल इंजन
स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी तीन नई सेडान कारों को पेश किया है। नई स्लाविया फेसलिफ्ट में बड़े फीचर्स अपडेट किए गए हैं, जबकि ऑक्टेविया आरएस सीमित 50 यूनिट के साथ आएगी। वहीं सुपर्ब की डीजल इंजन के साथ वापसी का ऐलान किया गया है।

In Short
- Skoda ने Slavia Facelift और Octavia RS की प्री-बुकिंग शुरू की।
- नई Slavia में 8-स्पीड गियरबॉक्स और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिले।
- Skoda Superb 2027 में डीजल इंजन के साथ भारत में वापसी करेगी।
Skoda Slavia Facelift: स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी तीन पॉपुलर सेडान कारों को नए अपडेट के साथ पेश किया है। कंपनी ने 18 अगस्त 2026 को Skoda Slavia Facelift, Skoda Octavia RS और Skoda Superb से पर्दा उठाया। नई स्लाविया और लिमिटेड यूनिट वाली ऑक्टेविया आरएस की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
वहीं स्कोडा सुपर्ब की भारत में डीजल इंजन के साथ वापसी की घोषणा की गई है। कंपनी इसे अप्रैल 2027 यानी 2027 की दूसरी तिमाही तक लॉन्च करेगी।
Skoda Slavia Facelift में मिले बड़े अपडेट
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट को कई नए फीचर्स और डिजाइन बदलावों के साथ पेश किया गया है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है, जो ड्राइविंग अनुभव को ज्यादा बेहतर और स्मूथ बनाने में मदद करेगा।
कंपनी ने इसके इंजन में बदलाव नहीं किया है और मौजूदा टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प पहले की तरह जारी रहेंगे।
नई स्लाविया में फ्रंट ग्रिल पर स्पोर्टी Monte Carlo बैज दिया गया है। इसके अलावा नई डिजाइन वाली LED टेललैंप्स और नए 16 इंच अलॉय व्हील्स भी मिलेंगे।
360 डिग्री कैमरा और बड़ा टचस्क्रीन
नई स्लाविया फेसलिफ्ट में ग्राहकों की सुविधा के लिए 360 डिग्री कैमरा फीचर जोड़ा गया है। इससे तंग जगहों पर पार्किंग करना आसान होगा।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: पेट्रोल SUV खरीदने से पहले रुकिए, ये 5 EVs बदल सकती हैं आपका फैसला
इसके केबिन में 25.6 सेंटीमीटर यानी करीब 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कंपनी ने कार में दो नए कलर ऑप्शन भी शामिल किए हैं।
Octavia RS की सिर्फ 50 यूनिट उपलब्ध
परफॉर्मेंस कार पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए स्कोडा ने Octavia RS को भी पेश किया है। भारत के लिए इस स्पोर्ट्स सेडान की सिर्फ 50 यूनिट उपलब्ध कराई जाएंगी।
यह कार CBU यानी पूरी तरह विदेश से आयात किए गए मॉडल के रूप में आएगी। इसकी प्री-बुकिंग 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। सीमित संख्या होने की वजह से इसकी मांग बढ़ने की उम्मीद है।
Superb में डीजल इंजन की वापसी
स्कोडा सुपर्ब को लेकर कंपनी ने बड़ा ऐलान किया है। लंबे इंतजार के बाद यह सेडान भारत में डीजल इंजन के साथ वापसी करेगी।
कंपनी के अनुसार सुपर्ब डीजल को अप्रैल 2027 में लॉन्च किया जाएगा। डीजल इंजन की वापसी उन ग्राहकों के लिए खास हो सकती है जो लंबी दूरी के सफर के लिए ज्यादा टॉर्क और बेहतर माइलेज वाली कार पसंद करते हैं।
सेडान सेगमेंट में स्कोडा का बड़ा दांव
स्कोडा की इन तीनों सेडान कारों के अपडेट के साथ कंपनी ने प्रीमियम सेडान सेगमेंट में नए ऑप्शन पेश किए हैं। स्लाविया फेसलिफ्ट के नए फीचर्स, Octavia RS की सीमित यूनिट और Superb के डीजल इंजन ऑप्शन से ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे।

