scorecardresearch

त्योहारों से पहले महंगी हुई Royal Enfield की ये बाइक - चेक करें नई प्राइस

Royal Enfield Classic 350 खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने बाइक की कीमतों में बदलाव किया है, जिसके बाद इसके अलग-अलग वेरिएंट के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। जानिए Classic 350 की नई कीमतें क्या हैं और किस वेरिएंट पर कितना असर पड़ा है।

Advertisement

In Short

  • Royal Enfield ने Classic 350 के सभी 9 कलर वेरिएंट की कीमतें बढ़ाई हैं।
  • कीमत बढ़ने के बाद Classic 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.89 लाख हो गई है।
  • कीमत में बदलाव के बावजूद बाइक के इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

त्योहारी सीजन में अगर आप Royal Enfield Classic 350 खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो अब आपको पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। Royal Enfield ने अपनी लोकप्रिय Classic 350 की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने बाइक के सभी 9 कलर वेरिएंट की कीमतें अपडेट की हैं। इस बढ़ोतरी के बाद अलग-अलग वेरिएंट के लिए ग्राहकों को ₹1,000 से ₹2,000 तक ज्यादा देने होंगे। अब Classic 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.89 लाख हो गई है।

advertisement

Classic 350 की नई कीमतें

Classic 350 के एंट्री-लेवल रेडिच रेड वेरिएंट की कीमत अब ₹1.89 लाख हो गई है। मद्रास रेड की कीमत ₹1.96 लाख और मेडैलियन ब्रांन्ज की कीमत ₹2.01 लाख है। कमांडो सैंड और गोरखा ग्रीन की कीमत ₹2.12 लाख हो गई है।

वहीं गन ग्रे और स्टील्थ ब्लैक कलर वेरिएंट अब ₹2.21 लाख में मिलेंगे। टॉप-स्पेक एमरल्ड और हाल ही में पेश किए गए सिग्नेचर व्हाइट कलर की कीमत ₹2.26 लाख हो गई है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव

कीमत बढ़ने के बावजूद कंपनी ने Classic 350 के इंजन या मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया है। बाइक में पहले की तरह 349cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 20.2hp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

कंपनी ने अगस्त में Classic 350 का गोरखा एडिशन ₹2.11 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। अब इसकी कीमत बढ़कर ₹2.12 लाख हो गई है।

Image Credit: AAJ TAK

सिग्नेचर व्हाइट भी हुआ महंगा

हाल ही में पेश किए गए सिग्नेचर व्हाइट कलर की कीमत में ₹2,000 की बढ़ोतरी की गई है। अब यह वेरिएंट ₹2.26 लाख में मिलेगा। इसके साथ इसकी कीमत एमरल्ड वेरिएंट के बराबर हो गई है।

इस साल मिले थे नए फीचर्स

Royal Enfield ने इस साल की शुरुआत में Classic 350 को अपडेट किया था। कंपनी ने डुअल-चैनल ABS वाले सभी वेरिएंट में असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया था।

हालांकि, सिंगल-चैनल ABS वाला एंट्री-लेवल रेडिच रेड अभी भी पुराने स्टैंडर्ड क्लच और पुराने चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है। नई कीमतों के बाद Classic 350 पहले से थोड़ी महंगी जरूर हो गई है, लेकिन इसके इंजन, गियरबॉक्स और दूसरे मुख्य मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।