scorecardresearch

बजट है कम लेकिन चाहिए बड़ी गाड़ी? रेनॉल्ट की नई 7-सीटर ने मचाया तहलका, जानें फीचर्स

कम बजट में दमदार 7-सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं? Renault ने अपनी पॉपुलर Triber का नया Turbo वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने इंजन में बड़ा बदलाव किया है। नई कार की कीमत, माइलेज और फीचर्स इसे कितना खास बनाते हैं और Ertiga को कितनी टक्कर मिलेगी? जानिए पूरी डिटेल।

Advertisement

In Short

  • Renault Triber Turbo भारत में ₹7.84 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च हुई है, जबकि टॉप वेरिएंट ₹8.99 लाख का है।
  • नई 7-सीटर कार में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 100hp की पावर और 180Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • कंपनी का दावा है कि Triber Turbo 21 किलोमीटर प्रति लीटर तक माइलेज दे सकती है। इसमें 6 एयरबैग समेत कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Renault Triber Turbo Price: रेनॉ ने अपनी पॉपुलर 7-सीटर कार Triber का नया Turbo वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 7.84 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसमें पहले से ज्यादा पावरफुल इंजन दिया है, जो 21 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने का दावा करता है। कम बजट में दमदार 7-सीटर कार तलाश रहे ग्राहकों के लिए यह नया विकल्प है।

advertisement

कितनी की है नई Triber Turbo की कीमत?

नई Renault Triber Turbo की एक्स-शोरूम कीमत 7.84 लाख रुपये से शुरू होकर 8.99 लाख रुपये तक जाती है। रेगुलर पेट्रोल मॉडल के मुकाबले इसके अलग-अलग वेरिएंट की कीमत करीब 94,000 रुपये से 1.11 लाख रुपये ज्यादा है। कंपनी इस पावरफुल वर्जन पर साल 2019 से काम कर रही थी।

इंजन में कितना दम और माइलेज कितना?

Triber Turbo में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 100hp की पावर और 180Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि कार सिर्फ 10.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

इसमें फिलहाल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। आगे CVT ऑटोमैटिक का विकल्प भी आ सकता है। कंपनी के मुताबिक, कार 21 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है।

Image Credit: ITG

डिजाइन में क्या हुआ बदलाव?

नई Triber Turbo का डिजाइन काफी हद तक पुराने मॉडल जैसा ही है। इसमें ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, नया Renault लोगो, LED हेडलैंप और DRLs दिए गए हैं। पीछे की तरफ LED टेललैंप और नया TURBO बैज मिलता है। कार में 15-इंच के व्हील, रूफ रेल्स और ग्लॉस ब्लैक ORVMs भी दिए गए हैं।

केबिन में मिलेंगे ये फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कार प्ले और 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।

इसके अलावा वायरलेस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट और ऑटोमैटिक हेडलैंप जैसे फीचर्स भी हैं। तीसरी पंक्ति की सीटें फोल्ड करने पर 625 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

सेफ्टी में क्या है खास?

सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग, ABS, EBD, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) मिलता है। टर्बो इंजन के हिसाब से इसके कुछ सेफ्टी सिस्टम को दोबारा ट्यून किया गया है।

किन कारों से होगा मुकाबला?

भारतीय बाजार में Renault Triber Turbo का मुकाबला Maruti Ertiga, Nissan Gravite और Toyota Innova जैसी 7-सीटर कारों से होगा। पहले Triber के इंजन की पावर को लेकर सवाल उठते थे। अब कंपनी ने टर्बो इंजन देकर इस कमी को दूर करने की कोशिश की है।

advertisement