scorecardresearch

Astor, Hector, Majestor सहित सभी MG कारें होगी महंगी! 1 जुलाई से इतने बढ़ेंगे दाम

कंपनी ने बताया है कि बढ़ोतरी का असर पूरे पोर्टफोलियो पर होगा, हालांकि हर मॉडल और वेरिएंट में कीमत बढ़ने की मात्रा अलग-अलग रहेगी। नई एक्स-शोरूम कीमतें देशभर में 1 जुलाई से लागू होंगी।

Advertisement
AI Generated Image

MG Motors Price Hike: अगर आप JSW MG Motor India की कोई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास मौजूदा कीमतों पर खरीदारी का सीमित मौका बचा है। कंपनी 1 जुलाई 2026 से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। डीलर्स को जारी सूचना के अनुसार, कीमतों में अधिकतम 3% तक की वृद्धि की जाएगी।

advertisement

कंपनी ने बताया है कि बढ़ोतरी का असर पूरे पोर्टफोलियो पर होगा, हालांकि हर मॉडल और वेरिएंट में कीमत बढ़ने की मात्रा अलग-अलग रहेगी। नई एक्स-शोरूम कीमतें देशभर में 1 जुलाई से लागू होंगी।

ICE और EV दोनों मॉडल होंगे महंगे

JSW MG Motor India के भारतीय पोर्टफोलियो में पेट्रोल और डीजल इंजन वाले वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं। कंपनी फिलहाल Astor, Hector, Majestor, Comet EV, Windsor EV, Cyberster और M9 जैसे मॉडल बेचती है।

कीमतों में प्रस्तावित बढ़ोतरी का असर इन सभी मॉडलों पर देखने को मिलेगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक हर मॉडल की प्राइस बढ़ोतरी का ब्यौरा शेयर नहीं किया है।

ऑटो इंडस्ट्री में बढ़ रही कीमतें

MG अकेली कंपनी नहीं है जिसने हाल के दिनों में कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। बढ़ती लागत और उद्योग पर दबाव के चलते कई वाहन निर्माता पहले ही दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं।

BMW Group India ने 1 जुलाई से BMW और MINI रेंज की कीमतों में 2% तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने इसके पीछे रुपये की कमजोरी और लॉजिस्टिक्स लागत में वृद्धि को वजह बताया है।

दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता Kia India भी 1 जुलाई से अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी करने जा रही है।

Hyundai, Tata और Maruti भी बढ़ा चुके हैं दाम

Hyundai Motor India ने बढ़ती इनपुट लागत के चलते 1 जून से अपने वाहनों की कीमतों में 12,800 रुपये तक की वृद्धि की थी।

वहीं, Tata Motors Passenger Vehicles भी 1 जुलाई से अपने ICE और EV पोर्टफोलियो की कीमतों में 1.5% तक बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने कहा है कि बढ़ती लागत और लगातार बने हुए महंगाई दबाव को आंशिक रूप से ग्राहकों तक पहुंचाना जरूरी हो गया है।

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki भी जून से अपने वाहनों की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर चुकी है। कंपनी ने यह फैसला कई महीनों तक टालने के बाद लागू किया।