scorecardresearch

Hyundai की नई SUV में 17 इंच की स्क्रीन और AI असिस्टेंट! बिना पेट्रोल के 81 KM तक चलेगी, जानें कितनी दमदार है Tucson

Hyundai ने पेरिस मोटर शो में अपनी नई Tucson SUV को यूरोप के लिए पेश किया है। इसमें 17 इंच तक की बड़ी स्क्रीन, Gleo AI असिस्टेंट और 292 PS पावर वाला प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह SUV सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में 81 किलोमीटर तक चल सकती है। जानिए इसके फीचर्स और बाकी खासियतें।

Advertisement
Hyundai की नई TUCSON यूरोप में हुई पेश, पहले से भी ज्यादा हाईटेक
Hyundai की नई TUCSON यूरोप में हुई पेश, पहले से भी ज्यादा हाईटेक

In Short

  • नई Hyundai Tucson में 17 इंच तक की स्क्रीन और Gleo AI असिस्टेंट।
  • प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल में 292 PS पावर और 81 KM तक इलेक्ट्रिक रेंज।
  • Hyundai ने नई BAYON SUV और इलेक्ट्रिक STARIA Cargo भी पेश की।

साउथ कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai ने पेरिस मोटर शो में अपनी नई Tucson SUV को यूरोप के लिए पेश किया है। कंपनी ने इसके साथ Tucson N Line और नई BAYON SUV को भी शोकेस किया। नई Tucson में 17 इंच तक की बड़ी डिस्प्ले, AI वॉयस असिस्टेंट और दमदार हाइब्रिड इंजन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसका प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन एक बार चार्ज होने पर अनुमानित 81 किलोमीटर तक सिर्फ बिजली से चल सकता है।

advertisement

नई Hyundai Tucson में क्या है खास?

नई Hyundai Tucson में कंपनी का Pleos Connect इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें 17 इंच तक की डिस्प्ले और Gleo AI वॉयस असिस्टेंट मिलता है। AI असिस्टेंट की मदद से ड्राइवर वॉयस कमांड के जरिए कई फीचर्स इस्तेमाल कर सकेगा।

कंपनी ने Tucson के स्पोर्टी N Line वर्जन को भी पेश किया है। नई SUV को डिजाइन, आराम और टेक्नोलॉजी के मामले में पहले से बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है।

292 PS पावर और 81 KM इलेक्ट्रिक रेंज

Hyundai Tucson के हाइब्रिड वर्जन में 245 PS की पावर और 380 Nm का टॉर्क मिलता है। वहीं, प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल 292 PS की पावर देता है।

कंपनी के मुताबिक, प्लग-इन हाइब्रिड Tucson की अनुमानित इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज 81 किलोमीटर तक है। यानी बैटरी चार्ज होने पर यह पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किए बिना भी सीमित दूरी तय कर सकती है।

हाइब्रिड मॉडल में 695 लीटर का बूट स्पेस और 1,910 किलोग्राम तक की टोइंग क्षमता भी दी गई है।

नई Hyundai BAYON भी हुई पेश

पेरिस मोटर शो में Hyundai ने नई BAYON SUV का वर्ल्ड प्रीमियर भी किया। इसमें 440 लीटर बूट स्पेस, दो 12.3 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसे फीचर्स मिलते हैं।

BAYON में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 90 PS और 115 PS के विकल्प मिलेंगे। कंपनी 2027 में इसका 138 PS वाला 1.6 लीटर हाइब्रिड वर्जन भी लाने की योजना बना रही है।

इलेक्ट्रिक STARIA Cargo भी दिखाई

Hyundai ने ऑल-इलेक्ट्रिक STARIA Cargo को भी शोकेस किया। कंपनी के मुताबिक, इसकी WLTP रेंज 450 किलोमीटर तक है। 800-वोल्ट आर्किटेक्चर की मदद से इसकी बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग 20 मिनट लग सकते हैं।

Hyundai ने यूरोप में 2030 तक करीब 3 अरब यूरो के निवेश की योजना भी बताई है। हालांकि, नई Tucson और BAYON की भारत में लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।