scorecardresearch

भारत में लॉन्च हुई Mini Cooper की स्पेशल एडिशन कार! 18 सेकंड में खुलेगी छत, जानें कीमत

Mini Cooper ने भारत में अपनी दो नई स्पेशल एडिशन कारें लॉन्च की हैं। ब्रिटिश डिजाइनर Paul Smith के साथ मिलकर तैयार इन कारों में खास कलर, शानदार इंटीरियर और कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इनमें एक ऐसी कार भी है जिसकी छत सिर्फ 18 सेकंड में खुल जाती है। जानिए दोनों मॉडल की कीमत, इंजन, स्पीड और खासियतों की पूरी जानकारी।

Advertisement
Mini Cooper SE Paul Smith Edition
Mini Cooper SE Paul Smith Edition

In Short

  • Mini Cooper S Paul Smith Edition की कीमत ₹55.75 लाख और Convertible की ₹61.50 लाख है।
  • Convertible मॉडल की छत सिर्फ 18 सेकंड में खुल या बंद हो सकती है।
  • दोनों कारों में 204bhp पावर वाला 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है।

लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी Mini ने भारत में अपनी दो नई स्पेशल एडिशन कारें लॉन्च की हैं। कंपनी ने Mini Cooper S Paul Smith Edition और Mini Cooper Convertible Paul Smith Edition को भारतीय बाजार में उतारा है। इन कारों को मशहूर ब्रिटिश फैशन डिजाइनर Paul Smith के साथ मिलकर तैयार किया गया है। दोनों कारों में खास डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

advertisement

हालांकि, इनके इंजन और परफॉर्मेंस में रेगुलर मॉडल के मुकाबले कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कितनी है दोनों कारों की कीमत?

Mini Cooper S Paul Smith Edition की एक्स-शोरूम कीमत ₹55.75 लाख रखी गई है। वहीं, Mini Cooper Convertible Paul Smith Edition की कीमत ₹61.50 लाख है।

दोनों कारें तीन कलर ऑप्शन Inspired White, Statement Grey और Midnight Black में उपलब्ध होंगी।

Cooper S में Nottingham Green कलर की रूफ दी गई है, जो कार की बॉडी से अलग दिखाई देती है। वहीं, Convertible मॉडल में ब्लैक फैब्रिक की छत मिलती है, जिसे जरूरत के हिसाब से खोला और बंद किया जा सकता है।

खास बात यह है कि Convertible की छत सिर्फ 18 सेकंड में खुल या बंद हो सकती है। यह सुविधा 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पर भी काम करती है।

दोनों कारों में 18 इंच के Night Flash Spoke Black अलॉय व्हील और Paul Smith की खास ब्रांडिंग दी गई है।

अंदर से कितनी अलग हैं ये कारें?

इन स्पेशल एडिशन कारों के केबिन को भी अलग लुक दिया गया है। डैशबोर्ड पर Paul Smith Black और Grey कलर का निटेड डिजाइन मिलता है।

सीटों पर Nightshade Blue कलर की अपहोल्स्ट्री और ब्लू स्टिचिंग दी गई है। कार में गोल OLED इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी है, जिसमें Paul Smith की खास थीम मिलती है।

इसके अलावा स्पेशल डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील, डार्क इंटीरियर फिनिश, Paul Smith ब्रांडिंग वाली डोर सिल्स और खास फ्लोर मैट्स दिए गए हैं।

एक दिलचस्प फीचर यह भी है कि कार का दरवाजा खोलने पर जमीन पर LED लाइट से 'Hello' लिखा हुआ दिखाई देता है।

इंजन और स्पीड में कितनी दमदार?

दोनों कारों में 2.0 लीटर का चार-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 204 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इंजन के साथ 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है, जो आगे के पहियों को पावर भेजता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो Mini Cooper S Paul Smith Edition सिर्फ 6.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

advertisement

वहीं, Mini Cooper Convertible Paul Smith Edition को इतनी ही रफ्तार हासिल करने में 6.9 सेकंड लगते हैं।

कुल मिलाकर, इन दोनों स्पेशल एडिशन कारों में मुख्य बदलाव डिजाइन और केबिन से जुड़े हैं। इंजन, गियरबॉक्स और दूसरे मैकेनिकल फीचर्स रेगुलर मॉडल जैसे ही रखे गए हैं।