scorecardresearch

Mercedes-AMG ने पेश की तूफानी इलेक्ट्रिक SUV! सिर्फ 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

Mercedes-AMG ने अपनी नई इलेक्ट्रिक GT SUV से पर्दा उठा दिया है। यह लग्जरी SUV दमदार पावर, जबरदस्त रफ्तार और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आई है। इसकी चार्जिंग स्पीड से लेकर केबिन के फीचर्स तक कई ऐसी खूबियां हैं, जो इसे खास बनाती हैं। आखिर इस नई SUV में क्या-क्या मिलेगा?

Advertisement

In Short

  • Mercedes-AMG GT SUV में मिलेगी 1,169bhp तक की जबरदस्त पावर।
  • नई इलेक्ट्रिक SUV में 700KM तक की रेंज का दावा।
  • बड़ी बैटरी सिर्फ 12 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज हो सकेगी।

Mercedes-AMG ने अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक GT SUV से पर्दा उठा दिया है। इस परफॉर्मेंस SUV को कंपनी के AMG.EA हाई-परफॉर्मेंस प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें 1,169bhp तक की पावर, 700 किलोमीटर तक की रेंज और 710kW की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी इसे GT 53, GT 55 और GT 63, तीन वेरिएंट में पेश करेगी। हालांकि, भारत में इसकी कीमत और लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

advertisement

Mercedes-AMG GT SUV: डिजाइन और फीचर्स

नई Mercedes-AMG GT SUV में स्पोर्टी डिजाइन के साथ बड़ी SUV की खूबियां दी गई हैं। इसमें लो रूफलाइन, चौड़े व्हील ट्रैक, मस्कुलर व्हील आर्च और आगे की तरफ ढलान वाला डिजाइन मिलता है। इसके फ्रंट में वर्टिकल स्लैट्स वाली AMG ग्रिल और स्टार डिजाइन वाले डे-टाइम रनिंग लाइट्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ टर्बाइन से प्रेरित डिजाइन वाली छह गोल टेललाइट्स मिलती हैं।

इसमें एक्टिव एयरोडायनामिक्स का भी इस्तेमाल किया गया है। फ्रंट बंपर में एयरफ्लो को नियंत्रित करने के लिए खास एयरपैनल दिया गया है। GT 55 और GT 63 में एक्टिव रूफ स्पॉयलर भी मिलता है, जो स्पीड और ड्राइविंग परिस्थितियों के हिसाब से अपनी स्थिति बदलता है।

केबिन में 14 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन और 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग 14 इंच की स्क्रीन का विकल्प भी है। इसके अलावा पैनोरमिक ग्लास रूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, AMG परफॉर्मेंस सीट्स और Burmester 4D साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

SUV में तीन लोगों के बैठने वाली रियर सीट और फोल्ड होने वाले सीटबैक दिए गए हैं। इसका MBUX सिस्टम ChatGPT, Microsoft Bing और Google Gemini जैसे AI असिस्टेंट को भी सपोर्ट करता है।

Mercedes-AMG GT SUV: पावर और परफॉर्मेंस

Mercedes-AMG GT SUV के तीनों वेरिएंट अलग-अलग पावर आउटपुट के साथ आएंगे। GT 53 में दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलती हैं, जो 544bhp की पावर और 800Nm का टॉर्क देती हैं। GT 55 में 816bhp तक की पावर और 1,860Nm का टॉर्क मिलता है। वहीं, टॉप वेरिएंट GT 63 तीन मोटरों के साथ 1,169bhp की पावर और 2,000Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

कंपनी के मुताबिक, GT 63 महज 2.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 270 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिसके लिए ऑप्शनल ड्राइवर पैकेज जरूरी है।

Image Credit: ITG

बैटरी, रेंज और चार्जिंग

इस इलेक्ट्रिक SUV में 800-वोल्ट बैटरी सिस्टम दिया गया है। इसमें 106kWh और 128kWh की दो बैटरी क्षमता के विकल्प मिलेंगे। बड़ी बैटरी के साथ WLTP साइकिल में 700 किलोमीटर तक की रेंज का दावा किया गया है।

128kWh बैटरी को 710kW तक की DC फास्ट चार्जिंग से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि उपयुक्त परिस्थितियों में यह बैटरी केवल 12 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो सकती है। वहीं, 106kWh बैटरी के साथ 600kW तक की चार्जिंग क्षमता मिलती है।

advertisement

सस्पेंशन और ड्राइविंग टेक्नोलॉजी

नई SUV में AMG ACTIVE RIDE CONTROL+ सस्पेंशन दिया गया है, जो गाड़ी के बॉडी रोल और पिच को नियंत्रित करने में मदद करता है। GT 63 में यह स्टैंडर्ड और GT 55 में ऑप्शनल है। तीनों वेरिएंट में रियर-एक्सल स्टीयरिंग स्टैंडर्ड मिलेगी।

इसके अलावा AMG Performance 4MATIC+ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। GT 55 और GT 63 में टॉर्क वेक्टरिंग भी मिलती है। वहीं, AMG RACE ENGINEER सिस्टम के जरिए ड्राइवर मोटर रिस्पॉन्स, कॉर्नरिंग और ट्रैक्शन कंट्रोल को अपनी जरूरत के मुताबिक एडजस्ट कर सकते हैं। GT 55 और GT 63 में V8 इंजन जैसी आवाज का अनुभव देने वाला AMGFORCE Sport+ ड्राइविंग प्रोग्राम भी मिलता है।