scorecardresearch

अब यूरोप की सड़कों पर दौड़ेंगे Hero के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर! 10 देशों में एंट्री, जानें क्या है कंपनी का प्लान

Hero MotoCorp VIDA Europe Launch: भारत की दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp ने यूरोप में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी के इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA ने 10 यूरोपीय देशों में डिलीवरी शुरू कर दी है। वहीं, 140 किलोमीटर की दावा की गई रेंज वाला VIDA VX2 स्कूटर भी दिसंबर से छह देशों के स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। जानिए कंपनी की पूरी तैयारी।

Advertisement
Hero MotoCorp ने EICMA 2026 में पेश की नई दमदार बाइक्स, Xpulse 450 समेत कई मॉडल्स से उठा पर्दा। AI Generated Image
Hero MotoCorp ने EICMA 2026 में पेश की नई दमदार बाइक्स, Xpulse 450 समेत कई मॉडल्स से उठा पर्दा। AI Generated Image

In Short

  • Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA ने यूरोप के 10 देशों में कारोबार और डिलीवरी शुरू की।
  • VIDA VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 140KM तक की दावा की गई रेंज और 90KM प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी।
  • EICMA 2026 में कंपनी ने Xpulse 450, Harley-Davidson X350T और नए इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट भी पेश किए।

भारत की दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने यूरोप के बाजार में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी के इलेक्ट्रिक ब्रांड VIDA ने यूरोप के 10 देशों में अपना कारोबार शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, इन देशों में ग्राहकों को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डिलीवरी भी शुरू हो गई है। कंपनी ने इसके लिए Elektrorider के साथ साझेदारी की है। हीरो का मकसद अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना है।

advertisement

यूरोप के किन 10 देशों में हुई एंट्री?

हीरो मोटोकॉर्प ने इटली, स्पेन, जर्मनी, फ्रांस, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया, रोमानिया, हंगरी, चेक रिपब्लिक और क्रोएशिया में कारोबार शुरू किया है।

इन सभी देशों में VIDA DIRT.E K3 सीधे ग्राहकों को बेचा जाएगा। वहीं, रोमानिया, हंगरी, चेक रिपब्लिक, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया और क्रोएशिया में VIDA VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर और DIRT.E K3 स्टोर्स पर भी उपलब्ध होंगे।

VIDA VX2 की कितनी है रेंज?

VIDA VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर को शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह स्कूटर इको मोड में एक बार चार्ज करने पर 140 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें दो रिमूवेबल बैटरियां मिलती हैं, जिन्हें निकालकर चार्ज किया जा सकता है।

यूरोप के छह देशों में इसकी टेस्ट राइड और स्टोर्स पर बिक्री दिसंबर 2026 से शुरू होने वाली है।

Hero Xpulse 450 और Harley-Davidson X350T भी पेश

इटली में आयोजित EICMA 2026 मोटर शो में हीरो ने अपनी नई एडवेंचर बाइक Xpulse 450 भी पेश की है। इसमें 421cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 34.3 kW की पावर और 38 Nm का टॉर्क पैदा करता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स, एडजस्टेबल सस्पेंशन और Android Auto व Apple CarPlay जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कंपनी ने Harley-Davidson X350T भी दिखाई है, जिसे मुख्य रूप से भारतीय बाजार के लिए तैयार किया गया है। इस 350cc बाइक में राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और स्विचेबल ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

भविष्य के लिए Hero का नया प्लान

हीरो ने Novus Labs नाम का नया इनोवेशन सेंटर भी शुरू किया है। इसके तहत NEX 1 नाम का फोल्डेबल इलेक्ट्रिक व्हीकल दिखाया गया, जिसकी रेंज 20 किलोमीटर और टॉप स्पीड 15 किलोमीटर प्रति घंटा है।

वहीं, तीन पहियों वाला NEX 2 कॉन्सेप्ट 150 किलोमीटर से ज्यादा रेंज और 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक टॉप स्पीड के लक्ष्य के साथ तैयार किया जा रहा है।

इसके अलावा कंपनी ने Scrambler और Classic बाइक कॉन्सेप्ट भी पेश किए हैं। हीरो मोटोकॉर्प के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पवन मुंजाल के मुताबिक, कंपनी भारतीय इंजीनियरिंग और ग्लोबल रिसर्च की मदद से दुनियाभर के बाजारों के लिए नए प्रोडक्ट तैयार करना चाहती है।

advertisement