scorecardresearch

त्योहारों में गाड़ियों की रिकॉर्डतोड़ बिक्री! 42 दिन में बिके 55 लाख वाहन, फिर भी इस सेगमेंट को लगा झटका

त्योहारों के दौरान देश में गाड़ियों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। FADA की रिपोर्ट के मुताबिक, महज 42 दिनों में 55.25 लाख वाहन बिके। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 52.62% की जबरदस्त तेजी आई, लेकिन पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 7.16% घट गई। आखिर किस कैटेगरी में कितनी गाड़ियां बिकीं और कहां ग्राहकों ने कम दिलचस्पी दिखाई? जानिए पूरी रिपोर्ट।

Advertisement
त्योहारी सीजन में वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री के बीच टू-व्हीलर, कारों और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को दर्शाती तस्वीर। (AI Generated Image)
त्योहारी सीजन में वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री के बीच टू-व्हीलर, कारों और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को दर्शाती तस्वीर। (AI Generated Image)

In Short

  • 42 दिनों में 55.25 लाख वाहन बिके, पिछले साल से 2.21% ज्यादा।
  • इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 52.62% बढ़कर 5 लाख के पार पहुंची।
  • बिक्री 7.16% घटी, लेकिन टू-व्हीलर की बिक्री बढ़ी।

भारत में त्योहारों के दौरान वाहनों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) की 23 नवंबर को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 के 42 दिनों के फेस्टिव सीजन में 55,25,490 वाहन बिके। यह पिछले साल के 54,05,956 वाहनों से 2.21% और 2024 से 23.95% ज्यादा है। हालांकि, पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में गिरावट आई।

advertisement

नवरात्रि में सुस्ती, दिवाली पर बढ़ी बिक्री

FADA अध्यक्ष साई गिरिधर के मुताबिक, नवरात्रि के दौरान बाजार की शुरुआत कमजोर रही। उस समय पैसेंजर व्हीकल की बिक्री पिछले साल से 18% से ज्यादा पीछे थी। लेकिन धनतेरस और दिवाली पर मांग बढ़ने से पूरे फेस्टिव सीजन में गिरावट घटकर 7.16% रह गई।

FADA ने मजबूत मांग के पीछे GST 2.0, ग्रामीण ग्राहकों की खरीदारी और वाहनों के बढ़ते विकल्पों को अहम बताया।

किस कैटेगरी में कितने वाहन बिके?

स्रोत: FADA Research

पैसेंजर व्हीकल की बिक्री क्यों घटी?

पैसेंजर व्हीकल की बिक्री पिछले साल के 8,06,322 से घटकर 7,48,616 यूनिट रही। FADA के मुताबिक, इसकी वजह 2025 में GST 2.0 के बाद दर्ज हुई असाधारण बिक्री का ऊंचा आधार है। हालांकि, 2024 के मुकाबले बिक्री 16.43% ज्यादा रही। त्योहारों की कई बुकिंग की डिलीवरी अभी बाकी है।

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 52.62% उछाल

इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पहली बार 5 लाख के पार पहुंची। कुल 5,09,667 EV बिके, जो पिछले साल से 52.62% ज्यादा हैं। कुल वाहन बिक्री में EV की हिस्सेदारी करीब 9.22% रही।

इलेक्ट्रिक वाहनों की पूरी बिक्री रिपोर्ट

स्रोत: FADA Research

इलेक्ट्रिक कारों और कमर्शियल वाहनों में तेज ग्रोथ

इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 72.91% बढ़ी, जबकि इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल में सबसे ज्यादा 154.56% की तेजी रही। FADA के मुताबिक, कम रनिंग कॉस्ट, बेहतर रेंज और ज्यादा विकल्पों से EV की मांग बढ़ रही है।

सालभर में 3 करोड़ वाहनों की बिक्री संभव?

FADA अध्यक्ष के मुताबिक, भारत पहली बार एक साल में 3 करोड़ से ज्यादा वाहनों की रिटेल बिक्री दर्ज कर सकता है। हालांकि, यह अभी संभावना है, अंतिम आंकड़ा नहीं।

डेटा नोट: 2026 का फेस्टिव सीजन 11 अक्टूबर से 21 नवंबर तक रहा। आंकड़े 22 नवंबर तक 1,469 में से 1,468 RTO से जुटाए गए। तेलंगाना के थ्री-व्हीलर, कमर्शियल व्हीकल और ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन के आंकड़े उपलब्ध नहीं थे।