scorecardresearch

भोपाल से रायपुर अब 6-7 घंटे में! MP में करोड़ो के रोड प्रोजेक्ट की मंजूर, ऐसे बदलेगा पूरा सफर

भोपाल से रायपुर का सड़क सफर आने वाले समय में काफी तेज हो सकता है। मध्य प्रदेश सरकार ने ₹15,000 करोड़ के दो बड़े रोड प्रोजेक्ट मंजूर किए हैं। इनके पूरा होने पर न सिर्फ ट्रैवल टाइम घटेगा, बल्कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई शहरों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

Advertisement
AI Generated Image

In Short

  • भोपाल से रायपुर का ट्रैवल टाइम 14-15 घंटे से घटकर करीब 6-7 घंटे होने की उम्मीद है।
  • भोपाल-जबलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से दोनों शहरों की दूरी 320 किमी से घटकर 255 किमी हो सकती है।
  • जबलपुर-मंडला-छत्तीसगढ़ बॉर्डर रोड को ₹2,500 करोड़ में सिक्स-लेन कॉरिडोर बनाया जाएगा।

भोपाल से रायपुर के बीच सड़क का सफर आने वाले समय में काफी आसान और तेज हो सकता है। मध्य प्रदेश सरकार ने दो बड़े रोड प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है, जिन पर कुल करीब ₹15,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इन प्रोजेक्ट्स का मकसद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच एक तेज और बेहतर रोड कॉरिडोर तैयार करना है। इसके बनने के बाद भोपाल से रायपुर जाने में लगने वाला समय लगभग आधा रह सकता है। आइए समझते हैं कि ये दोनों रोड प्रोजेक्ट कहां बनेंगे और इनसे सफर में कितना फर्क पड़ेगा।

advertisement

भोपाल से रायपुर का सफर 14-15 घंटे से घटकर 6-7 घंटे

इन दोनों प्रोजेक्ट्स में भोपाल-जबलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और जबलपुर-मंडला-छत्तीसगढ़ बॉर्डर सिक्स-लेन रोड शामिल हैं। फिलहाल भोपाल से रायपुर पहुंचने में करीब 14 से 15 घंटे लगते हैं। दोनों रोड प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद यह समय घटकर करीब 6 से 7 घंटे रह जाने की उम्मीद है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: वैष्णो देवी जाने वालों के लिए बड़ी राहत, साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस अब सीधे कटरा तक जाएगी

भोपाल-जबलपुर की दूरी भी होगी कम

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भोपाल को सागर, दमोह, जबलपुर और मंडला से जोड़ते हुए छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक जाएगा। इस सड़क को अधिकतम 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। भोपाल से जबलपुर के बीच मौजूदा दूरी करीब 320 किलोमीटर है, जो नए प्रोजेक्ट के बाद घटकर 255 किलोमीटर हो सकती है।

जबलपुर सिर्फ 2.5-3 घंटे में पहुंचने की उम्मीद

अभी भोपाल से जबलपुर का सफर पूरा करने में करीब 6 से 7 घंटे लगते हैं। नया एक्सप्रेसवे तैयार होने के बाद यह ट्रैवल टाइम घटकर करीब 2.5 से 3 घंटे रहने का अनुमान है। इससे दोनों शहरों के बीच आने-जाने वाले लोगों को काफी कम समय सड़क पर बिताना पड़ेगा।

जबलपुर से रायपुर का सफर भी होगा तेज

जबलपुर-मंडला-छत्तीसगढ़ बॉर्डर रोड को ₹2,500 करोड़ की लागत से सिक्स-लेन कॉरिडोर में बदला जाएगा। यह रास्ता छत्तीसगढ़ बॉर्डर और चिल्पी घाट होते हुए रायपुर की तरफ जाता है और मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के बीच एक अहम ट्रेड लिंक है। अभी जबलपुर से रायपुर पहुंचने में करीब 7 से 8 घंटे लगते हैं, जो प्रोजेक्ट पूरा होने पर 3.5 से 4 घंटे तक रह सकता है।

इन शहरों और जिलों को होगा फायदा

इन प्रोजेक्ट्स से मध्य प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, दमोह, सागर, डिंडोरी और मंडला की रोड कनेक्टिविटी बेहतर होगी। वहीं छत्तीसगढ़ में रायपुर, कवर्धा, बेमेतरा और सिमगा को भी इसका फायदा मिलने की उम्मीद है। तेज रोड कनेक्टिविटी से दोनों राज्यों के बीच लोगों और सामान की आवाजाही आसान होगी।

टूरिज्म के लिए भी तैयार हो रहा अलग कॉरिडोर

advertisement

राज्य सरकार ने ₹5,500 करोड़ के अलग टाइगर कॉरिडोर का भी ऐलान किया है। यह कान्हा, बांधवगढ़ और पन्ना टाइगर रिजर्व को जोड़ेगा। इससे इन टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स तक भोपाल, जबलपुर और रायपुर से पहुंचना आसान होने की उम्मीद है। रोड कनेक्टिविटी बेहतर होने से ट्रेड, मेडिकल सुविधाओं तक पहुंच और टूरिज्म को भी फायदा मिल सकता है।