Top 5 Stories: TVS परिवार में सुलह की उम्मीद, एशिया की सबसे मजबूत करेंसी बना रुपया और बिटकॉइन में मचा हाहाकार समेत पढ़ें 5 बड़ी खबरें
टॉप 5 खबरों में जानिए TVS परिवार में संपत्ति विवाद के बीच क्या अदालत के बाहर सुलह के लिए तैयार हैं लक्ष्मी वेणु? छोटे व्यापारियों ने GST में छूट से लेकर सैलरी सब्सिडी तक पीएम मोदी के सामने कौन सी पांच मांगें रखी हैं? आखिर कैसे एशिया की सबसे मजबूत करेंसी बना भारतीय रुपया और विदेशी निवेशकों ने कितना पैसा लगाया? बिटकॉइन की कीमत में एक महीने में 23 फीसदी की गिरावट क्यों आई और निवेशक क्यों निकाल रहे हैं पैसा? वहीं, दिल्ली के पार्कों में पिकनिक से लेकर प्री-वेडिंग फोटोशूट तक की बुकिंग के लिए अब कितना खर्च करना होगा और क्या हैं DDA के नए नियम?

1. 'समझौते का रास्ता अभी बंद नहीं हुआ', पिता से अदालत के बाहर विवाद सुलझाने को तैयार हैं लक्ष्मी वेणु
TVS परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे कानूनी विवाद के बीच सुलह की उम्मीद जगी है। लक्ष्मी वेणु के वकील सी आर्यमा सुंदरम ने बिजनेस टुडे टीवी से खास बातचीत में समझौते की संभावनाओं पर बात की है। साथ ही बताया कि आखिर लक्ष्मी अपने पिता से क्या चाहती हैं।
2. छोटे व्यापारियों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, GST में छूट से सैलरी सब्सिडी तक रखीं ये मांगें
छोटे व्यापारियों ने कारोबार बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। व्यापारिक संगठन ने GST में छूट और नए कर्मचारियों की सैलरी पर सब्सिडी समेत पांच प्रमुख मांगें रखी हैं।
भारतीय रुपये ने बुधवार को शानदार वापसी करते हुए एशियाई करेंसी में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड खरीदारी से रुपये को मजबूती मिली है।
4. बिटकॉइन में मचा हाहाकार! एक महीने में 23% टूटी कीमत, निवेशकों का क्यों हुआ मोहभंग?
बिटकॉइन की कीमत नवंबर में करीब 23 फीसदी गिर चुकी है। इस बीच अमेरिका में लिस्टेड बिटकॉइन ETF से निवेशक रिकॉर्ड पैसा निकाल रहे हैं। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी पर बिकवाली का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
5. दिल्ली के पार्कों में अब पिकनिक से लेकर प्री-वेडिंग शूट तक की होगी बुकिंग, DDA ने तय किए नए रेट
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने राजधानी के पार्कों की बुकिंग को लेकर नई पॉलिसी जारी की है। इसके तहत पिकनिक, फोटोशूट और कई अन्य गतिविधियों के लिए अलग-अलग शुल्क तय किए गए हैं। कुछ संस्थाओं को विशेष छूट भी मिलेगी। जानें किन पार्कों में मिलेगी यह सुविधा और क्या होंगे नियम।