Top 5 Stories: विदेशों में तमिलनाडु के गुड़ की धूम, Coca-Cola की नई ड्रिंक और ग्रीन कार्ड के इंतजार समेत पढ़ें 5 बड़ी खबरें

टॉप 5 खबरों में जानिए आखिर तमिलनाडु के किस खास गुड़ का पीएम मोदी ने 'मन की बात' में जिक्र किया और इससे किसानों को क्या फायदा होगा? Coca-Cola की नई कोल्ड ड्रिंक पुराने कोक से कितनी अलग है? अमेरिका में परिवार के जरिए ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा? सर्दियों में स्मार्टफोन की बैटरी जल्दी खत्म होने की क्या वजह है और इससे कैसे बच सकते हैं? वहीं, किन परिस्थितियों में इंश्योरेंस कंपनी टर्म इंश्योरेंस का क्लेम रिजेक्ट कर सकती है?

Advertisement

By Shraddha Shukla:

1. तमिलनाडु के गुड़ ने विदेशों में बनाई पहचान, पीएम मोदी ने 'मन की बात' में किया जिक्र 

तमिलनाडु के पारंपरिक गुड़ की मिठास अब विदेशी बाजारों तक पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में इस खास गुड़ का जिक्र किया है। इसकी विदेशों में बढ़ती पहचान से स्थानीय किसानों और कारोबारियों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। जानिए क्या है इसकी खासियत।

2. Coca-Cola ने भारत में लॉन्च की नई कोल्ड ड्रिंक, जानिए पुराने कोक से कितनी है अलग

कोल्ड ड्रिंक पीने के शौकीनों के लिए कोका-कोला ने भारतीय बाजार में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। कंपनी की यह नई ड्रिंक पहले से मौजूद कोल्ड ड्रिंक्स से काफी अलग है। इसकी बिक्री भी शुरू हो चुकी है। जानिए इसकी खासियत, कीमत और आप इसे कहां से खरीद सकते हैं।

3. अमेरिका में परिवार के जरिए ग्रीन कार्ड पाना कितना मुश्किल? दिसंबर वीजा बुलेटिन में खुलासा

अमेरिका में अपने परिवार के साथ बसने का सपना देख रहे भारतीयों के लिए दिसंबर 2026 का यूएस वीजा बुलेटिन अहम है। ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए कुछ रिश्तों में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कुछ कैटेगरी में स्थिति बेहतर है। जानिए किसके लिए क्या हैं नियम।

4. सर्दियों में जल्दी खत्म हो रही स्मार्टफोन की बैटरी? फोन इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान

सर्दियों में अक्सर स्मार्टफोन की बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है। कई बार पर्याप्त बैटरी होने के बावजूद फोन अचानक बंद हो जाता है। इसके पीछे एक खास वजह है। हालांकि, फोन के इस्तेमाल से जुड़ी कुछ आदतों में बदलाव करके आप इस परेशानी को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

5. टर्म इंश्योरेंस लेने वाले जरूर जान लें ये नियम, इन परिस्थितियों में अटक सकता है क्लेम

अगर आपने भी परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए 1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस लिया है तो इसके नियम जरूर जान लें। कुछ परिस्थितियों में इंश्योरेंस कंपनी क्लेम रोक सकती है या उसे रिजेक्ट भी कर सकती है। जानिए किन मामलों में क्लेम मिलता है और किनमें परेशानी आती है।

Read more!
Advertisement