Stock Market Closing Bell: शेयर बाजार में गिरावट, बाज़ार में रिस्क बढ़ा

भारतीय शेयर बाज़ार में आज Sensex 692.89 अंक या -0.87% लुढ़का और दूसरी ओर Nifty 208.00 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Advertisement

By Aryan Jakhar:

ग्लोबल  चिंताओं के बीच भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार (13 अगस्त, 2024) के कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। Nifty 0.85% या 208 अंकों की गिरावट के साथ 24,139 के स्तर से ऊपर बंद हुआ, जबकि Sensex 692.89 अंक या 0.87% गिरकर 78,956.03 पर बंद हुआ। 

Also Read: Suzlon Energy का अगला टारगेट 100 रूपये?

टॉप गेनर 

इस गिरावट के बीच, कुछ कंपनियों ने लाभ कमाया। Titan Company ने 1.95% की वृद्धि दर्ज की, जबकि Apollo Hospitals में1.44% की वृद्धि हुई। Dr. Reddy's Labs ने 0.93%, Tata Consumer ने 0.68% और HCL Technologies ने 0.60%% का लाभ प्राप्त किया।

टॉप लूजर

वहीं, कुछ कंपनियों ने भारी नुकसान उठाया। BPCL में -3.61% की गिरावट आई, जबकि HDFC Bank में -3.33% और Sriram Finance में -2.77% की कमी आई। HDFC Life Insurance -2.46% और Tata Motors के शेयर -2.24% नीचे रहे।

Read more!
Advertisement