Cochin Minerals का शेयर बना मल्टीबैगर स्टॉक, 9 महीने में ₹103 से ₹405 पर पहुंचा

कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड के शेयर ने पिछले कुछ महीनों में अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने अपने निवेशकों को पिछले 9 महीने में करीब 300% का शानदार रिटर्न दिया है। स्पेशियलिटी केमिकल्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी कोचीन मिनरल्स के शेयर इस हफ्ते करीब 2.5% कमजोर हुए हैं। पिछले महीने यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर था और इस ऊंचाई से यह करीब 25% फिसल चुका है। हालांकि, लॉन्ग टर्म की बात करें तो इसने अपने निवेशकों को करोड़पति बनाया है।

Advertisement
Cochin Minerals का शेयर बना मल्टीबैगर स्टॉक
Cochin Minerals का शेयर बना मल्टीबैगर स्टॉक

By BT बाज़ार डेस्क:

Cochin Minerals & Rutile Limited के शेयर ने पिछले कुछ महीनों में अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने अपने निवेशकों को पिछले 9 महीने में करीब 300% का शानदार रिटर्न दिया है। स्पेशियलिटी केमिकल्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी कोचीन मिनरल्स के शेयर इस हफ्ते करीब 2.5% कमजोर हुए हैं। पिछले महीने यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर था और इस ऊंचाई से यह करीब 25% फिसल चुका है। हालांकि, लॉन्ग टर्म की बात करें तो इसने अपने निवेशकों को करोड़पति बनाया है। शेयरों के मौजूदा हालत की बात करें तो शुक्रवार (23 जून) को BSE पर यह 1.23% की गिरावट के साथ 304.20 रुपए पर बंद हुआ। इसका टोटल मार्केट कैप 238.19 करोड़ रुपए है। पिछले साल 4 जुलाई 2022 को कोचीन मिनरल्स का शेयर एक साल के निचले स्तर 103 रुपए पर था।

Also Read: Adani Enterprises के शेयरों में गिरावट, आगे क्या होगा?

इसके बाद करीब 9 महीने में यह 293% चढ़कर 23 मई 2023 को 405 रुपए पर पहुंच गया था। यह इसके शेयरों का रिकॉर्ड हाई लेवल है। हालांकि, शेयरों की तेजी यहीं थम गई और तब से अब तक यह रिकॉर्ड हाई से करीब 25% फिसल चुका है। कोचीन मिनरल्स का शेयर 30 मार्च 2001 को सिर्फ 2.80 रुपए का था। तब की तुलना में यह 10,764% बढ़कर 304.20 रुपए के भाव में मिल रहा है। यानी 22 साल में इस शेयर ने अपने निवेशकों के 1 लाख रुपए को 1.08 करोड़ रुपए कर दिया है। कोचीन मिनरल्स ने लॉन्ग टर्म के अलावा शॉर्ट टर्म में भी अपने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।

स्टॉक ने अपने निवेशकों को पिछले 9 महीने में करीब 300% का शानदार रिटर्न दिया है

कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) अच्छी क्वालिटी की सिंथेटिक रूटील बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनियों में से एक है। यह टाइटेनियम ऑक्साइड होता है, जिसका इस्तेमाल ग्लास, चीनी के बर्तन (पोर्सलिन) और मिट्टी के बर्तन (सरैमिक्स) जैसी चीजों में होता है। कंपनी की साइट पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक, यह एक्वा फेरिकक्लोराइड बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है, जिसका इस्तेमाल पानी को शुद्ध करने में किया जाता है। इसका प्लांट कोचीन बंदरगाह से करीब 15KM दूर एडायार इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एरिया में है। कंपनी की फाइनेंशियल कंडिशन की बात करें तो जनवरी-मार्च 2023 में इसका नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर करीब 23% घटकर 16.81 करोड़ रुपए से 13 करोड़ रुपए पर आ गया है।

Also Read: Eros International के शेयर की कीमत 17% से अधिक गिरी, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर स्टॉक

Read more!
Advertisement