
रक्षाबंधन मनाने का क्या है सही समय? सारा कन्फ्यूजन दूर कीजिए
देश के कई ज्योतिषाचार्य का कहना है कि 30 की रात और 31 अगस्त की सुबह रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया जाएगा। लेकिन आमतौर पर हिंदू परंपरा में रात में कोई त्योहार नहीं मनाया जाता है

रक्षाबंधन को लेकर इस बार भारी कन्फ्यूजन है। कुछ लोगों का कहना है कि 30 अगस्त यानि आज है लेकिन कुछ लोग कल सुबह 7 बजे से पहले इस त्योहार को मना रहे हैं। वैसे आपको बता दें कि रक्षाबंधन ऐसे तो हर साल सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार इस कन्फ्यूजन की मुख्य वजह है कि पूर्णिमा तिथि के दो दिन व भद्रा का साया है।
ऐसे में देश के कई ज्योतिषाचार्य का कहना है कि 30 की रात और 31 अगस्त की सुबह रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया जाएगा। लेकिन आमतौर पर हिंदू परंपरा में रात में कोई त्योहार नहीं मनाया जाता है। यदि हिंदू पंचांग के अनुसार मानें तो, 30 अगस्त की सुबह 10बजकर 5 मिनट से लेकर, रात के 08 बजे 58 मिनट पर खत्म होगी।

भद्रा के समय राखी बांधना अच्छा नहीं माना जाता है। अधिकतर पंडितों की राय अलग अलग होने की वजह से अगले दिन सुबह 07 बजे 37 मिनट तक मनाया जा सकेगा।
तो अगर आप कल सुबह 7 बजे तक रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हैं तो वो शास्त्र सम्मत होगा और आप ऐसा कर सकते हैं।
