scorecardresearch

SpiceJet की फ्लाइट वापस Delhi लौटी, सभी यात्री सुरक्षित

Delhi से Srinagar जा रही SpiceJet की फ्लाइट Delhi के IGI एयरपोर्ट पर वापस लौट आई है। दरअसल कॉकपिट में AFT कार्गो फायर लाइट जली थी, जिसकी वजह से विमान की लैंडिंग कराई गई। विमान के पायलट को लगा कि कार्गो की लाइट जलना गलत संकेत है। हालांकि बाद में कैप्टन द्वारा एक्शन लेने पर ये लाइट बुझ गई थी। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

Advertisement
Spicejet की फ्लाइट वापस Delhi लौटी, सभी यात्री सुरक्षित

advertisement
Spicejet की फ्लाइट वापस Delhi लौटी, सभी यात्री सुरक्षित

एयरलाइन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि 18 अप्रैल को स्पाइसजेट B737 की ऑपरेटिंग दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट SG-8373 वापस दिल्ली लौट आई क्योंकि कॉकपिट में AFT कार्गो फायर लाइट जली थी। बाद में कप्तान द्वारा लिए गए एक्शन पर वो लाइट बुझ गई। लैंडिंग से पहले सभी ऑपरेशनल पैरामीटर सामान्य पाए गए और फ्लाइट से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया।

कंपनी ने बताया कि इसके बाद जब एएफटी कार्गो को खोला गया तो वहां आग या धुएं का कोई नहीं मिला। शुरुआती आकलन के आधार पर चेतावनी को झूठा पाया गया।