
Chinese Drone को सरकार की ना
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने भारत के उपायों के बारे में सवालों का जवाब नहीं दिय। बीते सप्ताह चीन की ओर से कुछ ड्रोन और उसके पार्ट्स पर निर्यात नियंत्रण की घोषणा की थी। अमेरिकी कांग्रेस ने 2019 में पेंटागन पर चीन में बने ड्रोन और पार्ट्स खरीदने या उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

भारत ने डिफेंस के लिए बनाए जाने वाले ड्रोन्स में चाइनीज पार्ट्स के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। रॉयटर्स के मुताबिक,सरकार ने ड्रोन कंपनियों से कहा है कि वो सुरक्षा की लिहाज से ड्रोन्स में चाइनीज कंपोनेंट का इस्तेमाल ना करें। सुरक्षा अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि चीन कैमरा, रेडियो ट्रांसमिशन और ऑपरेटिंग सिस्टम के जरिए खुफिया जानकारी जुटा सकता है। ड्रोन टेंडरों पर चर्चा के लिए फरवरी और मार्च में दो बैठकों में भारतीय सैन्य अधिकारियों ने कंपनियों से कहा कि भारत के साथ बॉर्डर शेयर करने वाले देशों के उपकरण सुरक्षा कारणों से स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इससे पहले अमेरिकी सरकार ने भी चाइनीज ड्रोन्स और उनके कंपोनेट के इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी।
Also Read: सरकार का बड़ा फ़ैसला, टैब लैपटॉप कंप्यूटर इम्पोर्ट पर लगी रोक ! मेक इन इंडिया को बढ़ावा दे रही सरकार
हालांकि बीजिंग ने साइबर हमलों में शामिल होने से इनकार किया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने भारत के उपायों के बारे में सवालों का जवाब नहीं दिय। बीते सप्ताह चीन की ओर से कुछ ड्रोन और उसके पार्ट्स पर निर्यात नियंत्रण की घोषणा की थी। अमेरिकी कांग्रेस ने 2019 में पेंटागन पर चीन में बने ड्रोन और पार्ट्स खरीदने या उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अमेरिका के बाद अब भारत ने चाइनीज ड्रोन्स को लेकर ये बात कही है।


