scorecardresearch

New Govt In Pakistan: पाक पीएम शहबाज शरीफ ने पद संभालते ही IMF से मांगे पैसे

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, पीएमओ द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, वित्त सचिव इमदाद उल्लाह बोसाल द्वारा एक बैठक में शरीफ को जानकारी दिए जाने के बाद शरीफ ने कथित तौर पर नए ऋण के लिए बातचीत में तेजी लाने का आदेश दिया।

Advertisement
pakistan
pakistan

पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने अधिकारियों से 2 बिलियन की अंतिम किश्त के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ जल्दी से बात करने के लिए कहा है। यानि पद संभालते ही शहबाज शरीफ ने पैसे  मांग लिए। 


ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, पीएमओ द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, वित्त सचिव इमदाद उल्लाह बोसाल द्वारा एक बैठक में शरीफ को जानकारी दिए जाने के बाद शरीफ ने कथित तौर पर नए ऋण के लिए बातचीत में तेजी लाने का आदेश दिया। इसके अलावा पाकिस्तान ने आईएमएफ से कम से कम 6 अरब डॉलर का नया कर्ज लेने की योजना बनाई है।

advertisement

पाकिस्तान के संघीय राजस्व बोर्ड ने चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों (जुलाई-फरवरी) में अब तक  215 अरब पाकिस्तानी रुपये का टैक्स इकठ्ठा किया है।

आईएमएफ ने कहा कि एफबीआर को दी गई इसकी सिफारिशें वेतनभोगी और गैर-वेतनभोगी वर्गों के लिए कर का बोझ दोगुना कर देंगी और अगर इसे स्वीकार कर लिया गया तो इसका असर मध्यम और उच्च मध्यम-आय समूहों पर पड़ेगा।

(पीटीआई इनपुट के साथ)