scorecardresearch

Monsoon सत्र 11 अगस्त से, क्या इसी बार आएगा Common Civil Code?

संसद के मॉनसून सत्र का ऐलान हो गया है। ये सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। मॉनसून सत्र के ऐलान के साथ ही अब ये चर्चा चल पड़ी है क्या इसी बार कॉमन सिविल कोड का बिल आएगा। सत्र के समय अवधि की जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि इस बार के सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी।

Advertisement
Monsoon सत्र 11 अगस्त से, क्या इसी बार आएगा Common Civil Code?
Monsoon सत्र 11 अगस्त से, क्या इसी बार आएगा Common Civil Code?

संसद के मॉनसून सत्र का ऐलान हो गया है। ये सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। मॉनसून सत्र के ऐलान के साथ ही अब ये चर्चा चल पड़ी है क्या इसी बार Common Civil Code का बिल आएगा। सत्र के समय अवधि की जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री,Prahlad Joshi ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि इस बार के सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी।केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट में कहा, 'संसद का मॉनसून सत्र, 2023 आगामी 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा, 23 दिन तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी, मैं सभी पार्टियों से  रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं'। 

advertisement

Also Read: Cabinet Decisions: गन्ना किसानों को बड़ी सौगात, मूल्य 10 रुपये/क्विंटल बढ़ाया गया

प्रधानमंत्री मोदी ने UCC पर बयान दिया था जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि इसी सत्र में सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर आ सकती है। साथ ही इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ये सत्र नए संसद भवन में होगा या पुराने में। हालांकि फिलहाल ऐसी हलचल है कि पुराने संसद भवन से कामकाज होगा लेकिन जल्द ही सभी कार्यालयों को नए संसद भवन में शिफ्ट कर लिया जाएगा। लेकिन सबसे ज्यादा तकरार यूसीसी को लेकर हो सकती है क्योंकि सरकार इसी सत्र में यूसीसी को लाएगी। यूसीसी को लेकर सभी राजनीतिक दलों में मतभेद हैं कुछ इसके पक्ष में हैं तो कुछ इसके विरोध में हैं।

PM ने UCC पर बयान दिया था जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि इसी सत्र में सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर आ सकती है
PM ने UCC पर बयान दिया था जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि इसी सत्र में सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर आ सकती है