scorecardresearch

बिक गया फर्स्ट सिटिजंस बैंक, कौन है खरीदार?

सिलिकॉन वैली बैंक को 10 मार्च को FDIC की ओर से रिसीवरशिप में रखा गया था. डिपॉजिटर्स की सुरक्षा के लिए, FDIC ने सिलिकॉन वैली बैंक की सभी जमाराशियों और सभी संपत्तियों को सिलिकॉन वैली ब्रिज बैंक, नेशनल एसोसिएशन, एक फुल सर्विस बैंक में ट्रांसफर कर दिया था, जिसे FDIC ही संचालित करता है।

Advertisement
thumb
thumb

बच गया बैंक, बच गया सिस्टम !

उत्तरी केरोलिना का फर्स्ट सिटिजंस बैंक सिलिकॉन वैली बैंक को खरीदने के लिए सहमत हो गया है। फर्स्ट सिटिजन, सिलिकॉन वैली बैंक के कर्ज और जमा राशि को खरीदेगा, जिसे फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन की ओर से रिसीवरशिप में रखा गया था। इसके पहले खबर थी कि दो बैंक वैली नेशनल बैनकॉर्प और फर्स्ट सिटिजन बैंकशेयर्स  सिलिकॉन वैली को खरीदने की होड़ में हैं। परचेज एंड एजम्पशन एग्रीमेंट कियाFDIC ने फर्स्ट सिटिजंस बैंक एंड ट्रस्ट कंपनी-फर्स्ट सिटिजंस बैंक की पैरेंट कंपनी की ओर से सिलिकॉन वैली ब्रिज बैंक, नेशनल एसोसिएशन के सभी डिपॉजिट और कर्ज के लिए परचेज एंड एजम्पशन एग्रीमेंट किया है। 

advertisement

इस डील को लेकर FDIC की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि करीब 72 बिलियन डॉलर की SVB और नेशनल एसोसिएशन की संपत्तियों खरीद शामिल होगी, जिसमें 16.5 बिलियन डॉलर की छूट शामिल है।  बयान में आगे कहा गया है कि सिलिकॉन वैली बैंक की 17 शाखाएं सोमवार को फर्स्ट सिटीजंस बैंक एंड ट्रस्ट कंपनी के रूप में खुलेंगी। 


सिलिकॉन वैली बैंक को 10 मार्च को FDIC की ओर से रिसीवरशिप में रखा गया था. डिपॉजिटर्स की सुरक्षा के लिए, FDIC ने सिलिकॉन वैली बैंक की सभी जमाराशियों और सभी संपत्तियों को सिलिकॉन वैली ब्रिज बैंक, नेशनल एसोसिएशन, एक फुल सर्विस बैंक में ट्रांसफर कर दिया था, जिसे FDIC ही संचालित करता है। 

FDIC का अनुमान है कि सिलिकॉन वैली बैंक की डिपॉजिट इंश्योरेंस फंड के असफल होने की लागत लगभग 20 बिलियन डॉलर होगी. बयान के मुताबिक, करीब 90 बिलियन डॉलर की सिक्योरिटीज और दूसरी संपत्तियां FDIC की ओर से निपटाने के लिए रिसीवरशिप में रहेंगी।  इंश्योर्ड जमा पर FDIC की 250,000 डॉलर की सीमा का जिक्र करते हुए बयान में कहा गया है कि 'फर्स्ट सिटजंस बैंक और ट्रस्ट कंपनी की ओर से ली गई सभी जमा राशि को FDIC की ओर से बीमा मिलता रहेगा। 

सिलिकॉन वैली बैंक एक दशक से भी ज्यादा समय में डूबने वाला सबसे बड़ा बैंक है.शुक्रवार तक, रैले , नॉर्थ कैरोलिना स्थित फर्स्ट सिटिजंस की मार्केट वैल्यू 8.4 बिलियन डॉलर थी, जबकि वायने न्यू जर्सी स्थित वैली नेशनल की वैल्यूएशन 4.7 बिलियन डॉलर थी।