scorecardresearch

Default की कगार पर अमेरिका, सहमे हुए हैं दुनियाभर के बाज़ार

अमेरिका में डेट सीलिंग का पेंच फंसा हुआ है और यही वजह है कि अमेरिका समेत दुनियाभर के बाजार सहमे हुए हैं। भारतीय बाजार भी एक रेंज में हैं और पिछले चार दिनों से अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और हाउस स्पीकर केविन मैककार्थी के बीच अबतक किसी भी तरह की सहमति नहीं हो पाई है।

Advertisement
Default की कगार पर अमेरिका
Default की कगार पर अमेरिका

America में डेट सीलिंग का पेंच फंसा हुआ है और यही वजह है कि अमेरिका समेत दुनियाभर के बाजार सहमे हुए हैं। भारतीय बाजार भी एक रेंज में हैं और पिछले चार दिनों से अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और हाउस स्पीकर केविन मैककार्थी के बीच अबतक किसी भी तरह की सहमति  नहीं हो पाई है। इस बीच रेटिंग एजेंसियां भी अमेरिका को लेकर चेतावनी देने लगी है। हाल ही में फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने कहा है कि अगर ऐसे ही हालात रहे तो अमेरिका की  AAA क्रेडिट रेटिंग को डाउनग्रेड किया जा सकता है। रेटिंग कंपनी ने कहा कि डेट सीलिंग का मामला लगातर फंसा हुआ है और एक्स डेट तक अगर अमेरिकी संसद ने फैसला नहीं लिया तो अमेरिका डिफॉल्ट कर जाएगा और इससे रेटिंग एजेंसी को फिर से अमेरिका का आउटलुक बदलना पड़ेगा।  फिलहाल फिच ने रेटिंग एजेंसी अमेरिका की रेटिंग को 'रेटिंग वॉच नेगेटिव' में रखा है। यानि अमेरिका पर रेटिंग एजेंसी की कड़ी नजर है। 

advertisement

Also Read: बढ़ते यात्री, घटती एयरलाइंस, महंगे टिकट, क्या करेंगे यात्री

अब लोग सोचने लगे है कि अमेरिका अगर डिफॉल्ट करेगा तो क्या होगा? डिफॉल्ट हुआ तो क्या होगा? अमेरिकी डिफॉल्ट से मंदी का खतरा भी पैदा हो सकता है, जिससे बड़े पैमाने पर नौकरियां जा सकती है और कर्ज महंगा हो सकता है इसके अलावा अमेरिकी बाजार 
30 से 40% तक गिर सकते हैं। 

America में लगातार बैठकों को सिलसिला जारी है लेकिन समाधान अभी तक नहीं निकला है
America में लगातार बैठकों को सिलसिला जारी है लेकिन समाधान अभी तक नहीं निकला है

अमेरिका में लगातार बैठकों को सिलसिला जारी है लेकिन समाधान अभी तक नहीं निकला है। बुधवार को हुई 4 घंटे तक चली बैठक के बाद हाउस स्पीकर केविन मैककार्थी ने कहा कि व्हाइट हाउस और GOP के बीच बातचीत अच्छी रही है और अमेरिका के डिफॉल्ट को रोकने के लिए हम जल्द ही किसी समझौते पर पहुंच जाएंगे लेकिन अभी तक कोई ठोस ऐलान नहीं हो पाया है। 

Also Read: अरबपतियों की सूची में बड़ा फेरबदल, Adani ने मारी बाजी, मुश्किल में अमेज़न के चीफ जेफ बेजोस