scorecardresearch
Advertisement

सीएम योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला! बोले- जो राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे, वही आज आस्था की बात कर रहे हैं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि इस घटना से राम भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है। मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर राज्य सरकार ने एसआईटी बनाई और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। योगी ने कहा कि चोरी के बहाने अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि और हिंदू आस्था को बदनाम करना सही नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या में बढ़ते धार्मिक पर्यटन से फूल बेचने वालों, रिक्शा चालकों, दुकानदारों, होटल मालिकों और नाव चलाने वालों की कमाई बढ़ी है।