Newsट्रेंडिंगVideoIndia-Canada FTA: पीएम मोदी बोले मेरे कोशिश है कि मैं इसी साल कनाडा जाऊं और मेरे जाने से पहले एफटीए हो जाए...
Advertisement
India-Canada FTA: पीएम मोदी बोले मेरे कोशिश है कि मैं इसी साल कनाडा जाऊं और मेरे जाने से पहले एफटीए हो जाए...
नई दिल्ली,UPDATED: Jun 17, 2026 10:50 IST
फ्रांस के एवियन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ एक बेहद महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों पर खुशी जताई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और कनाडा एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर बेहद उत्सुक हैं। उन्होंने बताया कि कनाडा के प्रधानमंत्री ने उन्हें देश आने का न्योता दिया है और उनका प्रयास रहेगा कि इस साल उनकी कनाडा यात्रा से पहले ही इस एग्रीमेंट को अंतिम रूप दे दिया जाए। इसके अलावा, दोनों देश टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी मिलकर आगे बढ़ने की तैयारी में हैं।
