scorecardresearch
Advertisement

ग्लोबल मार्केट में पिछड़ा भारत: दुनिया की टॉप 100 कंपनियों में एक भी भारतीय नाम नहीं, जानिए क्या है वजह

भारत की अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पहली बार दुनिया की शीर्ष 100 कंपनियों में कोई भी भारतीय कंपनी शामिल नहीं है।साल 2025 की शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसी दिग्गज भारतीय कंपनियां इस ग्लोबल लिस्ट में शामिल थीं, लेकिन अब ये सभी टॉप 100 से बाहर हो गई हैं। वर्तमान में रिलायंस 106वें, एचडीएफसी 190वें और टीसीएस 314वें स्थान पर खिसक गई है। इस भारी गिरावट का मुख्य कारण भारतीय इक्विटी मार्केट का वैश्विक बाजारों की तुलना में अंडरपरफॉर्म करना बताया जा रहा है। इसके साथ ही, विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार बिकवाली और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी बाजार पर नकारात्मक असर डाला है। एक समय भारत की छह कंपनियां 100 बिलियन डॉलर मार्केट कैप क्लब का हिस्सा थीं, जो अब घटकर केवल तीन रह गई हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या विदेशी निवेशकों का भरोसा भारतीय ब्लू-चिप कंपनियों पर वापस लौटेगा या यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी।