scorecardresearch
Advertisement

Delhi NCR Rain: मौसम लेगा करवट! IMD ने बताया दिल्ली-एनसीआर में इस दिन हो सकती है बारिश

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मानसून के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने अभी मानसून की एंट्री की कोई तारीख नहीं बताई है। वहीं मुंबई में लगातार हो रही बारिश से अगले एक-दो दिनों के लिए राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन 27 जून से फिर तेज बारिश शुरू हो सकती है। दूसरी ओर बिहार और झारखंड में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। जानिए दिल्ली और देश के अन्य राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट और कब तक दिल्ली में मानसून दस्तक दे सकता है।