Newsट्रेंडिंगVideoभारत ने जर्मनी से ज्यादा रेलवे ट्रैक किए Electrify! | 10 साल में 36,000 KM नई पटरियां | भारत की रेल क्रांति
Advertisement
Ashwini Vaishnaw: 'हमने अपने नेटवर्क में करीब 6 स्विट्जरलैंड के बराबर नए ट्रैक जोड़े हैं', रेलवे के विस्तार पर बोले रेल मंत्री
नई दिल्ली,UPDATED: May 11, 2026 14:11 IST
भारतीय रेलवे आज ऐतिहासिक बदलाव के दौर से गुजर रही है। कुछ साल पहले जहां रेलवे का CapEx लगभग 66 हजार करोड़ रुपये था, वहीं अब यह बढ़कर करीब 2.72 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। रेलवे परियोजनाओं की रफ्तार इतनी तेज हो चुकी है कि पिछले वित्त वर्ष का लगभग 98 प्रतिशत बजट फरवरी के आखिर तक ही खर्च हो गया था। पिछले 10 वर्षों में भारत ने 36 हजार किलोमीटर नई रेलवे लाइनें बिछाई हैं और करीब 49 हजार किलोमीटर ट्रैक का विद्युतीकरण किया है। यह जर्मनी के पूरे रेलवे नेटवर्क से भी ज्यादा है। सरकार का कहना है कि भारतीय रेलवे में कार्य संस्कृति और प्रोजेक्ट निष्पादन की क्षमता में बड़ा बदलाव आया है। साथ ही वैगन और लोकोमोटिव उत्पादन में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। भारतीय रेलवे की यह तेज़ प्रगति देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक विकास की नई तस्वीर पेश कर रही है।
