scorecardresearch
Advertisement

मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में लगी आग! 4 लोगों की दर्दनाक मौत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की जान जाने के ठीक बाद, अब बिहार के मुजफ्फरपुर से एक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे मुजफ्फरपुर के 'प्रसाद हॉस्पिटल' में आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे के वक्त अस्पताल में कई मरीज मौजूद थे। प्रशासन ने अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दर्दनाक हादसे की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और रेस्क्यू अपडेट के लिए वीडियो को अंत तक देखें।