scorecardresearch
Advertisement

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का छापा, छात्रों ने बताया अंदर का हाल

रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी में ईडी की टीम ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ और दिल्ली की ईडी टीम सुबह करीब 7 बजे यूनिवर्सिटी हुंची। कार्रवाई के दौरान यूनिवर्सिटी के गेट बंद कर दिए गए और मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, यूनिवर्सिटी में मौजूद छात्रों और कर्मचारियों की जांच की जा रही है। उनके मोबाइल जमा कराए जा रहे हैं और बैग की तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान ईडी के साथ पैरामिलिट्री फोर्स और यूपी पुलिस भी तैनात है। बताया जा रहा है कि ईडी की कार्रवाई यूनिवर्सिटी के अकाउंट विभाग में जारी है। अभी तक कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जांच में क्या सामने आता है, इसकी जानकारी आगे मिलने की उम्मीद है।