scorecardresearch
Advertisement

IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश क्यों नहीं हो रही? जानिए यूपी, बिहार, उत्तराखंड और राजस्थान का हाल

दिल्ली NCR में गर्मी और कम बारिश से लोग परेशान हैं, लेकिन उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून एक्टिव होता दिख रहा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। जम्मू-कश्मीर में येलो अलर्ट है, जबकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 7 दिनों में कई इलाकों में भारी बारिश का नया दौर देखने को मिल सकता है। जानिए दिल्ली NCR और उत्तर भारत के मौसम का पूरा अपडेट।