scorecardresearch
Advertisement

कट्टा-बम से निकलकर ब्रह्मोस तक पहुंचा UP, सीएम योगी का बड़ा दावा

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब “कट्टा और बम” के दौर से निकलकर ब्रह्मोस मिसाइल, ड्रोन और MSME हब बन चुका है। उन्होंने कहा कि जो यूपी कभी देसी हथियारों के लिए जाना जाता था, वही आज भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को मजबूत कर रहा है। सीएम योगी ने आगे कहा कि यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल और आधुनिक ड्रोन बनाए जा रहे हैं। साथ ही कृषि, डेयरी, मैन्युफैक्चरिंग और ODOP योजना ने राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दी है। उन्होंने MSME सेक्टर को यूपी की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया।