मेलोनी, मोदी और ‘मेलोडी’! इटली में दिखी दोनों नेताओं की खास बॉन्डिंग - वीडियो वायरल
27 सेकंड लंबा वीडियो, जिसमें पीएम मोदी और मेलोनी को टॉफी के साथ घुलमिलते हुए देखा जा सकता है, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने आज एक वीडियो शेयर किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें मेलेडी टॉफी का पैकेट भेंट करते दिखे। यह 27 सेकंड का वीडियो, जिसमें पीएम मोदी और मेलोनी के बीच दोस्ताना माहौल में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
वीडियो शेयर करते हुए मेलोनी ने लिखा, 'गिफ्ट के लिए धन्यवाद।'
इसके पहले, मोदी ने एक डिनर की तस्वीरें शेयर की थी जिसके बाद वे दोनों ने कोलोसियम का दौरा किया।
पीएम ने X पर लिखा की रोम पहुंचने के बाद मुझे इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni से डिनर पर मुलाकात करने का मौका मिला। इसके बाद हमने ऐतिहासिक Colosseum का भी दौरा किया। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। आज होने वाली हमारी बैठक में भारत और इटली की दोस्ती को और मजबूत बनाने पर बातचीत आगे बढ़ेगी।
वर्तमान में, पीएम मोदी इटली में हैं, जो उनके पांच देशों के यूरोप दौरे का अंतिम फेज है। दोनों देशों के मीडिया में आए एक संयुक्त आर्टिकल में, दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और इटली अब केवल मित्र राष्ट्र नहीं हैं; वे अब रणनीतिक साझेदार हैं।
मोदी और मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली के बीच सहयोग इस जागरूकता को दर्शाता है कि 21वीं सदी में समृद्धि और सुरक्षा इस बात से तय होगी कि दोनों देश नवाचार करने, ऊर्जा संक्रमण को प्रबंधित करने और रणनीतिक संप्रभुता को मजबूत करने में कितने सक्षम हैं।

