scorecardresearch

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा मुश्किल! दिल्ली-मुंबई-गुजरात से यूपी-बिहार की ट्रेनें हुई फुल; वेटिंग भी खत्म

दिवाली और छठ पूजा से पहले रेलवे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली, मुंबई और गुजरात से यूपी, बिहार और झारखंड जाने वाली कई ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। कई ट्रेनों में वेटिंग भी खत्म हो चुकी है, अब यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों का इंतजार है।

Advertisement

In Short

  • दिवाली और छठ से पहले दिल्ली मुंबई गुजरात से यूपी बिहार जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट मुश्किल।
  • कई प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट खत्म, यात्रियों की उम्मीद अब फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों पर।
  • रेलवे के कई रूट पर 2 महीने पहले ही सीटें फुल, त्योहारों में बढ़ी यात्रा की मांग।

भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है.इसके पीछे वजह यह है कि हमारे देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा रोजाना ट्रेनों के सफर में रहता है.एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ट्रेन काफी सुविधाजनक होती हैं. ऐसे में त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ होती है. विशेष रूप से दिल्ली मुंबई और गुजरात की तरफ से चलकर यूपी बिहार और झारखंड की तरफ जाने वाली ट्रेनो मे होली दिवाली और छठ पूजा के दौरान कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. हालांकि भारतीय रेलवे इन तमाम विशेष त्योहारो पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी चलाता है.ताकि लॉग इन त्योहारों में अपने घरों को आ सके और सुविधाजनक तरीके से त्योहार बना सके.

advertisement

दिवाली और छठ के आसपास ट्रेनों में सीटें फुल

हर साल की तरह इस साल दिवाली और छठ पूजा में ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है. आलम यह है कि इस साल नवंबर के महीने में पढ़ने वाली दिवाली और छठ पूजा के त्यौहार के नजदीक दिल्ली,मुंबई और गुजरात से उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड की तरफ आने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट की गुंजाइश बिल्कुल ही नहीं बची है.

इंडिया टुडे के पत्रकार उदय गुप्ता की रिपोर्ट के अनुसार, इस रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेन में 2 महीने पहले से ही फुल दिखाई दे रही है.आलम यह है कि इन रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों में तो वेटिंग टिकट भी खत्म हो चुका है.ऐसे में रेलवे द्वारा चलाई जा रही फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें फिलहाल सहारा दिखाई दे रही हैं.

दिल्ली से यूपी बिहार जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग

अगर हम दिल्ली से चलकर उत्तर प्रदेश और बिहार की तरफ आने वाली ट्रेनों की बात करें, तो नई दिल्ली राजेंद्र नगर पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस, बाबा बैजनाथ धाम एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल सीमांचल एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस महानंदा एक्सप्रेस श्रमजीवी एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है.इन तमाम ट्रेनों के सभी क्लास में लंबी-लंबी वेटिंग लिस्ट दिखाई दे रही है.

वाराणसी रूट की कई ट्रेनों में भी टिकट संकट

इसी तरह दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस मैं वेटिंग लिस्ट है वही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में फर्स्ट एसी को छोड़कर सभी क्लास में जो रूम है यानी इस ट्रेन में आपको वेटिंग टिकट में नहीं मिल सकता. यही हाल लिछवी एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस और सद्भावना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का भी है.
 

Image Credit : Aaj Tak

मुंबई से बिहार जाने वाली ट्रेनों में भी नो रूम

मुंबई से पटना की तरफ जाने वाली ट्रेनों की अगर हम बात करें, तो मुंबई से आसनसोल जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में फिलहाल थर्ड एसी में वेटिंग टिकट मिल रहा है, बाकी स्लीपर और सेकेण्ड एसी में नो रूम है. लोकमान्य तिलक से डिब्रूगढ़ जाने वाली एलटीटी डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, एलटीटी पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक राजगीर एक्सप्रेस ट्रेन के सभी क्लास में नो रूम है.

यानी इन ट्रेनों में आपको वेटिंग टिकट भी नहीं मिल सकता. मुंबई से वाराणसी रूट की अगर हम बात करें तो लोकमान्य तिलक से वाराणसी होते हुए जयनगर जाने वाली ट्रेन में स्लीपर और थर्ड एसी में वेटिंग है जबकि सेकंड एसी में जो रूम दिखाई दे रहा है. इसी तरह लोकमान्य तिलक बनारस एक्सप्रेस में स्लीपर में लंबी वेटिंग है वही थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट एसी में नो रूम है.

महानगरी एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास और फर्स्ट एसी में नो रूम है जबकि थर्ड एसी और सेकंड एसी में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. लोकमान्य तिलक से चलकर गोरखपुर की तरफ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में स्लीपर और थर्ड एसी क्लास में लंबी वेटिंग है जबकि सेकंड एसी में नो रूम है.

लोकमान्य तिलक से वाराणसी के बीच चलने वाली कामायनी एक्सप्रेस में स्लीपर और थर्ड एसी में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है जबकि सेकंड एसी में नो रूम है. यही हाल लोकमान्य तिलक से चलकर गोरखपुर जाने वाली लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस और दादर बलिया एक्सप्रेस का भी है.

advertisement

गुजरात से यूपी बिहार आने वाली ट्रेनों में भी भारी मांग

अगर हम गुजरात की तरफ से चलकर यूपी बिहार की तरफ आने वाली ट्रेनों की बात करें तो गुजरात अहमदाबाद से सिलचर के बीच चलने वाली 19483 अहमदाबाद सिलचर एक्सप्रेस में वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है.

advertisement

यही हाल अजीमाबाद एक्सप्रेस का भी है इस ट्रेन के भी किसी क्लास में दिवाली के आसपास कंफर्म क्या, वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है. सूरत के नजदीकी स्टेशन उधना वाराणसी के बीच चलने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के भी क्लास में वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है.

स्पेशल ट्रेनों पर टिकी यात्रियों की उम्मीद

कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार दिवाली और छठ पूजा के दौरान गुजरात मुंबई और दिल्ली से यूपी बिहार और झारखंड की तरफ आने वाली तमाम ट्रेनों मे अभी से सभी सीटे फुल हो चुकी हैं और कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल साबित हो रहा है. ऐसे में अब रेल यात्रियों की निगाहें रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की तरफ टिक गई हैं.