scorecardresearch

Top 5 Stories: Nvidia के को-फाउंडर पर चीनी जासूसी का साया, पंजाब में पराली की आग, 2027 तक सताएगी गर्मी समेत पढ़ें 5 बड़ी खबरें

टॉप 5 खबरों में जानिए दुनिया की दिग्गज कंपनी Nvidia के को-फाउंडर जेनसन हुआंग से जुड़े कथित चीनी जासूसी विवाद ने सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं, दिवाली पर पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में रिकॉर्ड उछाल ने प्रदूषण की चिंता बढ़ा दी है। अल नीनो के चलते 2027 तक भीषण गर्मी का खतरा मंडरा रहा है, तो त्योहारों पर मिठाइयां महंगी हो गई हैं। इसके अलावा ट्रेन में ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने वालों के लिए IRCTC ने अलर्ट जारी किया है।

Advertisement
AI Generated Image

1. चीनी जासूसी के कथित कनेक्शन से विवादों में Nvidia के को-फाउंडर! कौन हैं जेनसन हुआंग? जानें पूरी कहानी

एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। पत्नी से बेवफाई कबूल करने के बाद उनका नाम कथित चीनी जासूसी मामले से जुड़ गया है। अमेरिकी सांसदों ने भी जवाब मांगा है। आखिर कौन हैं जेनसन हुआंग और कैसे खड़ा हुआ इतना बड़ा विवाद?

advertisement

2. दिवाली पर पंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ा उछाल! एक दिन में 1,152 जगह लगी आग, सरकारी सख्ती भी बेअसर

दिवाली पर पंजाब में पराली जलाने के मामलों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। सरकारी सख्ती, जुर्माने और लगातार चेतावनी के बावजूद खेतों में आग लगाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। कई जिलों में हालात चिंताजनक हैं। जानिए कहां सबसे ज्यादा पराली जली और प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है।

3.El Niño का बढ़ता खतरा! 2027 तक और तपेगी धरती, वैज्ञानिकों ने दी भीषण गर्मी, बाढ़ और सूखे की चेतावनी

दुनियाभर में बढ़ती गर्मी के बीच वैज्ञानिकों ने एक और बड़ी चेतावनी दी है। प्रशांत महासागर में बन रहा अल नीनो आने वाले महीनों में मौसम का मिजाज बिगाड़ सकता है। इसका असर गर्मी, बारिश, बाढ़ और समुद्र के जलस्तर पर पड़ सकता है। जानिए WMO की रिपोर्ट में क्या खुलासा हुआ। 

4.दिवाली पर मिठाइयों की मिठास हुई महंगी! चीनी और ड्राई फ्रूट्स के दाम बढ़े, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

दिवाली पर मिठाइयों की मिठास इस बार जेब पर भारी पड़ रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी से लेकर ड्राई फ्रूट्स तक कई चीजों के दाम बढ़ गए हैं। दुकानदारों के सामने भी बड़ी चुनौती है। ऐसे में सवाल है कि क्या त्योहारों के बाद भी मिठाइयां महंगी रहेंगी?

5.IRCTC Alert: ट्रेन में खाना ऑर्डर करना पड़ सकता है भारी! रेलवे ने इन वेबसाइट्स और ऐप्स से किया सावधान

ट्रेन में सफर के दौरान ऑनलाइन खाना मंगाने वाले यात्रियों के लिए IRCTC ने बड़ी चेतावनी जारी की है। कुछ वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स से खाना ऑर्डर करना आपकी सेहत और निजी जानकारी के लिए जोखिम भरा हो सकता है। जानिए किन प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई हो रही है और यात्रियों को क्या सलाह दी गई है।